Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर
देश

महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर

महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर
लेखन भारत शर्मा
Sep 25, 2021, 06:00 pm 4 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से फिर से खुलेंगे थिएटर और सिनेमा हॉल।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए लागू की गई पाबंदियों में शनिवार को ढील देने की घोषणा की है। इसके तहत अब राज्य में 7 अक्टूबर से सभी मंदिर और 22 अक्टूबर से सभी सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्सों को फिर से खोला जा सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, इन गतिविधियों के संचालन में कोरोना महामारी से बचाव की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

बैठक
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद किया सिनेमा हॉल खोलने का निर्णय

न्यूज 18 के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सिनेमा और थिएटरों से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, मल्टीप्लेक्सेस और सिनेमा हॉल के मालिकों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग की थी। इसमें सभी ने मुख्यमंत्री से पाबंदियों में छूट देने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिनेमा हॉल और थियटरों को 22 अक्टूबर से फिर खोलने का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि महाराष्ट्र में डेढ़ साल बाद थिएटर और सिनेमा खुलेंगे।

आदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किया गया आदेश

मुख्यमंत्री ठाकरे के सिनेमा हॉल और थियेटरों को खोलने का निर्णय करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटरों को फिर से खोला जा सकेगा। हालांकि, इनके संचालन में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 7 अक्टूबर यानी नवरात्रा के पहले दिन से सभी मंदिरों को खोलने की घोषणा की थी।

स्कूल
महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर से खोले जाएंगे स्कूल

महाराष्ट्र सरकार ने 4 अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 5-12 और शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8 से 12 तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति जारी कर दी है। इसी तरह सरकार ने सभी स्कूल संचालकों को छात्रों पर उपस्थिति के लिए दबाव नहीं बनाने तथा ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा को भी जारी रखने के आदेश दिए हैं। इसी तरह सभी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालन
महाराष्ट्र में इनका हो रहा है संचालन

बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र में फ्रंटलाइन और आवश्यक सेवा कर्मियों के लिए लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति है। इसके साथ ही वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी सफर की अनुमति दी गई है। सभी रेस्त्रां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक संचालित हो रहे हैं और सभी गैर जरूरी सेवाओं की दुकानें भी रात 10 बजे तक खुल रही है। सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाना आवश्यक है।

अन्य
सार्वजनिक पार्क और जिम में हो रही चहल-पहल

महाराष्ट्र में वर्तमान में जिम, योग केंद्र, सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर सभी 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित हो रहे हैं। इसी तरह व्यायाम, पैदल चलने, जॉगिंग और साइकिल चलाने के लिए सभी सार्वजनिक पार्क और खेल के मैदानों को खोला जा रहा है। सरकारी कार्यालयों को 25 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा रहा है, जबकि निजी कार्यालय 24 घंटे संचालित है। इनडोर जगहों में अधिकतम 100 और आउटडोर में 200 लोगों के जुटने की अनुमति है।

संक्रमण
महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

महाराष्ट्र ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3,286 नए मामले सामने आए हैं और 51 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,37,843 पर पहुंच गई है। इनमें से 1,38,776 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 63,57,012 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसी तरह वर्तमान में 42,055 मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
उद्धव ठाकरे
कोरोना वायरस
महामारी
ताज़ा खबरें
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार? राजनीति
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता मनोरंजन
व्हाट्सऐप पर आ रहे तीन नए प्राइवेसी फीचर, एक्सपीरियंस होगा बेहतर
व्हाट्सऐप पर आ रहे तीन नए प्राइवेसी फीचर, एक्सपीरियंस होगा बेहतर टेक्नोलॉजी
बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री राजनीति
महाराष्ट्र
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम राजनीति
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ राजनीति
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया राजनीति
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार देश
और खबरें
उद्धव ठाकरे
शिंदे खेमे का दावा- भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव ठाकरे, ये थी शर्त
शिंदे खेमे का दावा- भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव ठाकरे, ये थी शर्त राजनीति
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को 'असली शिवसेना' पर फैसला न लेने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को 'असली शिवसेना' पर फैसला न लेने का निर्देश राजनीति
महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा
महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा राजनीति
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का पहला इंटरव्यू, कही ये अहम बातें
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे का पहला इंटरव्यू, कही ये अहम बातें राजनीति
महा विकास अघाड़ी में दरार? द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर शिवसेना से नाराज हुई कांग्रेस
महा विकास अघाड़ी में दरार? द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर शिवसेना से नाराज हुई कांग्रेस राजनीति
और खबरें
कोरोना वायरस
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल करियर
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट देश
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश देश
और खबरें
महामारी
चीन में नए लांग्या वायरस ने दी दस्तक, अब तक 35 लोग संक्रमित
चीन में नए लांग्या वायरस ने दी दस्तक, अब तक 35 लोग संक्रमित दुनिया
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा देश
मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं, सब लोगों को नहीं पड़ेगी वैक्सीन की जरूरत- शीर्ष विशेषज्ञ
मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं, सब लोगों को नहीं पड़ेगी वैक्सीन की जरूरत- शीर्ष विशेषज्ञ देश
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 17,135 नए मरीज, फिर कम हुए सक्रिय मामले
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 17,135 नए मरीज, फिर कम हुए सक्रिय मामले देश
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,673 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,673 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022