Loading...
टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के लिए बनाई खास योजना, किया खुलासा
टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के लिए बनाई खास योजना

टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के लिए बनाई खास योजना, किया खुलासा

Nov 26, 2026
11:17 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार (27 नवंबर) से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार बने कीवी कप्तान टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट से पहले अपनी रणनीति का खुलासा किया है। लैथम का मानना है कि बुमराह का सामना करना बड़ी चुनौती है।

बयान

लैथम ने क्या दिया बयान?

दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर लैथम ने कहा, "जसप्रीत बुमराह बड़ी चुनौती पेश करते हैं, चाहे वह नई गेंद हो या पुरानी गेंद। उनका एक्शन बेहद अनोखा है और वह अन्य गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज के थोड़ा अधिक करीब से गेंद रिलीज करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे नजरिए से यह उस गेंद के लिए खुद को तैयार करने के बारे में है जो मेरे लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं एकाग्र रहने की कोशिश कर रहा हूं।"

बदलाव

क्या बुमराह के खिलाफ अपनी तकनीक बदलेंगे लैथम?

लैथम ने कहा, "कई बार जब चीजें आपके पक्ष में काम नहीं करती हैं, तो कुछ अलग करने की कोशिश करना भटकाव पैदा कर सकता है। मुझे लगता है कि जो चीज मुझे इस मुकाम तक लाई है, वह यह है कि मैं जो करने कर रहा हूं उसे लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहूं।"

उन्होंने कहा, "तकनीकी दृष्टिकोण से इसे बेहद सरल रखना जरूरी है। रन बनाने के लिए कोई जादुई जवाब ढूंढने की कोशिश करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।"

ADVERTISEMENT

जिम्मेदारी

कप्तानी की जिम्मेबादी पर लैथम ने क्या कहा?

लैथम ने कहा, "न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी की शुरुआत करना हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हम अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी कर सकते हैं और सभी सही चीजें कर सकते हैं, लेकिन जब आप मैदान पर उतरते हैं तो यह जरूरी नहीं कि आपको परिणाम की गारंटी मिल ही जाए।।"

उन्होंने कहा, "कप्तान के रूप में मेरी जिम्मेदारियां केवल बल्लेबाजी तक सीमित नहीं हैं। टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना सबसे महत्वपूर्ण है।"

ADVERTISEMENT