यूक्रेन युद्ध में मारे गए 7 लाख से अधिक रूसी सैनिक, रूसी एजेंसी के दस्तावेज लीक
क्या है खबर?
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सामने आए एक अनुमान ने सबको चौंका दिया है, जिसमें बताया गया है कि पिछले साढ़े 4 साल से चल रहे युद्ध में 7 लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। यह जानकारी रूस की संघीय सांख्यिकी एजेंसी रोसस्टैट के लीक हुए अंदरूनी रिकॉर्ड से पता चली है, जिसे बेलारूसी और यूक्रेनी हैकर्स ने इस महीने जारी किया था। बता दें कि मॉस्को और कीव नुकसान की नियमित जानकारी नहीं देते हैं।
अनुमान
सितंबर तक सिर्फ 4.90 लाख मौत दर्ज
रूसी एजेंसी के रिकॉर्ड से पता चला है कि सितंबर 2026 के आखिर तक कम से कम 4.90 लाख रूसी सैनिकों को पहले ही औपचारिक रूप से मृत के तौर पर पंजीकृत कर दिया गया था।
हालांकि, जब एनालिस्ट ने रजिस्ट्रेशन बैकलॉग, फ्रंट लाइन पर मिले नहीं बचे सैनिकों और हजारों लापता सैनिकों को मिलाकर देखा, तो मरने वालों की अनुमानित संख्या 7 लाख से अधिक हो गई।
देश निकाला रूसी मीडिया मेडुजा ने भी संख्या 7.20 लाख बताई है।
संख्या
1.1 करोड़ गुमनाम नागरिक मृत्यु प्रमाणपत्र
नवंबर की शुरुआत में हैकर ग्रुप साइबर पार्टिसंस और साइलेंट क्रो ने डेटा ब्रीच का खुलासा किया था, जिससे लड़ाई के समय के 1.1 करोड़ से ज़्यादा गुमनाम नागरिक मृत्यु प्रमाणपत्र सामने आए थे।
इसमें मौत के वे आंकड़े भी शामिल थे, जिनका रोसस्टैट ने 2025 के बीच में सार्वजनिक प्रकाशन बंद कर दिया था।
यह आंकड़ा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सभी लड़ाइयों में मॉस्को की कुल लड़ाई में हुई मौतों से कहीं अधिक है।
खारिज
मॉस्को ने आंकड़ों को खारिज किया
रूस ने सितंबर 2022 में 6,000 से कम मौतों को स्वीकार किया था। इसके बाद से उसने अपनी आधिकारिक सैन्य कैजुअल्टी काउंट को अपडेट नहीं किया है।
बुधवार को लीक हुए आंकड़ों को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि सिर्फ रूस के रक्षा मंत्रालय के पास ही आधिकारिक नुकसान का खुलासा करने का अधिकार है।
उन्होंने बाहरी आंकड़ों पर ध्यान न देने की अपील की है।