NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर
    अगली खबर
    21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर
    21 फरवरी को शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान

    21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 15, 2022
    12:29 pm

    क्या है खबर?

    हाल के दिनों में लगता है जैसे बॉलीवुड में शादी की बहार आई हुई है। पिछले साल के अंत में कई कलाकार एक-दूसरे के हो गए।

    हाल में विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और राजकुमार राव-पत्रलेखा शादी के रिश्ते में बंधे थे। अब दिग्गज अभिनेता फरहान अख्तर के घर भी शहनाई बजने वाली है।

    खबरों की मानें तो वह अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसी के साथ दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो जाएंगे।

    रिपोर्ट

    21 फरवरी को मुंबई में शादी का रजिस्ट्रेशन करवाएगा कपल

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी से 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। यह कपल 21 फरवरी को मुंबई में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाएगा।

    एक सूत्र ने बताया, "उन दोनों की शादी की योजना काफी समय से चल रही थी, क्योंकि वे लंबे समय से प्यार में हैं। कुछ समय से वे शादी की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और आखिरकार चीजों को आगे ले जाने का फैसला किया गया है।"

    अटकलें

    क्या मार्च में धूमधाम से शादी करेगा कपल?

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फरहान और शिबानी मार्च में शादी रचाएंगे। खबरों की मानें दोनों मायानगरी यानी मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

    हालांकि, कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से उनकी शादी में चुनिंदा लोग ही शरीक होंगे। फरहान और शिबानी ने शादी के लिए एक फाइव स्टार होटल भी बुक किया है।

    कपल शादी के खास मौके पर मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेगा।

    डेटिंग

    फरहान और शिबानी तीन साल से अधिक समय से कर रहे डेटिंग

    फिलहाल अपनी शादी की तारीख को लेकर इस कपल ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसी चर्चा है कि ये दोनों कोर्ट मैरिज करने के बाद शादी का रिसेप्शन देंगे।

    फरहान और शिबानी एक-दूसरे को पिछले तीन साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं।

    अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बात करें शिबानी की तो वह पेशे से VJ, मॉडल, सिंगर और एंकर हैं। वह कढछ को भी होस्ट कर चुकी हैं। शिबानी 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' का हिस्सा रह चुकी हैं। वह VJ और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर की बड़ी बहन हैं।

    रिश्ता

    फरहान की दूसरी पत्नी होंगी शिबानी

    अभिनेता फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी।

    शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा।

    अब जहां फरहान, शिबानी के साथ हैं, वहीं अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं फरहान

    फरहान अपने कई फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म 'युध्रा' का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ मालविका मोहनन नजर आएंगी।

    इस फिल्म को रवि उद्यावर निर्देशित करेंगे। वह गुरमीत सिंह की फिल्म 'फोन भूत' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रितेश सिधवानी और फरहान मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

    'शर्माजी नमकीन' के निर्माण की जिम्मेदारी भी फरहान के कंधों पर होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    फरहान अख़्तर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    'डिस्को डांसर' के निर्देशक बी सुभाष ने पत्नी के लिए मांगी आर्थिक मदद बॉलीवुड समाचार
    फिर शुरू हो रही है मर्सिडीज-बेंज की क्लासिक कार रैली, जानें क्यों है यह इतनी खास ऑटोमोबाइल
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: मुंबई में अफ्रीका से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटाइन, गुजरात में RT-PCR टेस्ट जरूरी गुजरात
    मध्य प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला लापता, तलाश जारी मध्य प्रदेश

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हुआ था ब्रेकअप? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    निर्देशक कबीर खान के घर पर हुई विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की सगाई- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    फरहान अख़्तर

    क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां हैं भाई-बहन बॉलीवुड समाचार
    असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं ये बॉलीवुड सितारे बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर फिल्मों में की गई हैं बड़ी गलतियां; क्या आपने ध्यान दिया? भारत की खबरें
    बॉलीवुड की इन फिल्मों के ऑडिशन में फेल हो गए थे मशहूर कलाकार दीपिका पादुकोण

    आगामी फिल्में

    क्या अपनी पहली एक्शन फिल्म के लिए करण ने ऋतिक रोशन से मिलाया हाथ? करण जौहर
    गोविंदा के साथ होता अर्जुन कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, अभिनेता ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ ने किया फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख-दीपिका समेत इस साल ये हिट जोड़ियां पर्दे पर फिर दिखेंगी दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025