NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे फरहान, मां हनी ईरानी ने लगाई मुहर
    मनोरंजन

    19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे फरहान, मां हनी ईरानी ने लगाई मुहर

    19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे फरहान, मां हनी ईरानी ने लगाई मुहर
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 17, 2022, 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे फरहान, मां हनी ईरानी ने लगाई मुहर

    काफी समय से एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर फरहान अख्तर की शादी की खबरें आ रही हैं। फैंस भी उनके इस खास दिन से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर थी कि फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शादी के लिए 19 फरवरी का दिन चुना है। उनकी मां हनी ईरानी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    हनी ईरानी ने जताई खुशी

    इंडिया टुडे से बात करते हुए हनी ने कहा, "शिबानी के दोस्तों ने उसकी मेहंदी समारोह का आयोजन किया है, जो कि अभी चल रहा है। हम बहुत खुश हैं। शादी 19 फरवरी को होगी। यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शिरकत करेंगे।" खबरें हैं कि समारोह महाराष्ट्र के खंडाला में जावेद अख्तर के फार्महाउस पर होने वाला है। ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होने वाली है।

    फरहान-शिबानी ने डिनर पर हनी से कही थी दिल की बात

    इससे पहले हनी ने कहा था, "इस जोड़ी ने मुझे डिनर के लिए इनवाइट किया था। तभी दोनों ने मुझसे अपने दिल की बात की। वे दोनों बहुत खुश हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम दखल देने वाले लोगों में से नहीं हैं। जो कुछ भी वे चाहते थे, हम उसे मंजूर कर लेते। शिबानी प्यारी हैं। दोनों ही एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वे एक-दूसरे को खुश रखेंगे।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    हनी ईरानी, जावेद अख्तर की पहली पत्नी हैं। हालांकि] बाद में उनका तलाक हो गया और जावेद ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की। हनी एक जानी-मानी राइटर हैं। वह 'लम्हे', 'क्या कहना' और 'कहो ना... प्यार है' जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुकी हैं।

    जावेद अख्तर ने भी लगाई थी शादी पर मुहर

    कुछ समय पहले फरहान के पिता और मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी फरहान की शादी पर मुहर लगाई थी। उन्होंने अपनी बहू शिबानी दांडेकर की तारीफ करते हुए कहा था, "वह बहुत अच्छी लड़की है। मैं और मेरा परिवार उन्हें काफी पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि फरहान और शिबानी की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।" उन्होंने कहा, "हालांकि, कोरोना के कारण यह शादी बड़े स्तर की नहीं होगी। यह एक साधारण समारोह होगा।"

    एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी फरहान-शिबानी की मुलाकात

    शिबानी और फरहान की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया था, वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। शिबानी से यह फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख़्तर

    बॉलीवुड समाचार

    नंदिता दास की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगे कपिल शर्मा, निभाएंगे यह किरदार कपिल शर्मा
    फिल्म 'ए थर्सडे' रिव्यू: यामी की उम्दा अदाकारी पर कहानी ने फेरा पानी डिज्नी+ हॉटस्टार
    अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते थे बप्पी लहरी रणवीर सिंह
    क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क मुंबई

    फरहान अख़्तर

    21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे फरहान अख्तर बॉलीवुड समाचार
    मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी से कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023