Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में
मनोरंजन

रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में

रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में
लेखन नेहा शर्मा
Mar 08, 2022, 08:15 am 4 मिनट में पढ़ें
रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में
जल्दी ही रिलीज होंगी ये महिला केंद्रित फिल्में

बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड में काफी कुछ बदला है। अब पहले की तरह फिल्मों में महिलाओं की छवि एक अबला नारी की नहीं रही। 'रश्मि रॉकेट' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी हालिया फिल्में इसका उदाहरण हैं। ना सिर्फ ये फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़ रही हैं। आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आइए इस मौके पर आगामी सात महिला प्रधान फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

#1
धाकड़

कंगना रनौत 'क्वीन', 'मणिकर्णिका' और 'थलाइवी' जैसी कई महिला प्रधान फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में उन्हें फिल्म 'धाकड़' में देखा जाएगा। फिल्म में वह एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म होने वाली है। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। फिल्म इस साल 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

#2
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

पिछले साल अपने जन्मदिन यानी 21 मई को रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर करने वाली हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित, एक पूरे देश के खिलाफ मां के संघर्ष की कहानी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और मानवाधिकारों को हिला कर रख दिया। रानी ने इसे अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बताया है। यह फिल्म 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।

#3
जलसा

विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म 'जलसा' भी महिला केंद्रित फिल्मों में शामिल है। इसके जरिए पहली बार दोनोंं अभिनेत्रियां साथ आई हैं। इस फिल्म की कहानी विद्या और शेफाली के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां विद्या इसमें न्यूज एंकर के किरदार में हैं, वहीं शेफाली उनकी कुक बनी हैं। विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार के साथ मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह फिल्म 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

#4
चकदा एक्सप्रेस

अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। यह प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर अनुष्का कहती हैं, "जिस वक्त झूलन गोस्वामी ने क्रिकेटर बनने और देश को दुनिया के सामने सम्मान दिलाने का फैसला किया, उस वक्त महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स के बारे में सोचना भी मुश्किल था। इस फिल्म में वो घटनाएं दिखाई गई हैं, जिन्होंने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को एक नया आयाम दिया।"

#5
जी ले जरा

फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्देशक हैं। रोड ट्रिप पर आधारित इस फिल्म की कहानी फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखी है। फरहान की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह इस फिल्म में भी महिला पात्रों को अलग-अलग जगहों की यात्रा करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म की तीनों महिलाएं अपनी बैचलर लाइफ का लुत्फ उठाती दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

#6
शाबाश मिठू

श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'शाबाश मिठू' में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज के जीवन पर आधारित है। कोरोना के कारण कई बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। यह 18 मार्च को दर्शकों के बीच आ सकती है। फिल्म में तापसी, मिताली का किरदार निभाएंगी, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हैं। वह टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

#7
तेजस

महिला केंद्रित फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत हैं। वह इसमें एक भारतीय वायु सेना की पायलट की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं। 'तेजस' का नाम भारत में बनने वाली हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नाम पर रखा गया है। भारतीय वायु सेना ने 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया था। फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। यह फिल्म अगले साल 5 अक्टूबर यानी दशहरे के मौके पर रिलीज होगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति का जश्न मनाने का अवसर है। संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च, 1975 को पहली बार महिला दिवस मनाया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आगामी फिल्में
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
ताज़ा खबरें
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान ऑटो
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े खेलकूद
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां ऑटो
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह?
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप मनोरंजन
मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज
मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर मनोरंजन
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार मनोरंजन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन ऑटो
और खबरें
आगामी फिल्में
दिवाली पर आएगी अक्षय कुमार की 'रामसेतु', रिलीज डेट जारी
दिवाली पर आएगी अक्षय कुमार की 'रामसेतु', रिलीज डेट जारी मनोरंजन
लीक हुआ शमशेरा का पोस्टर, सामने आया रणबीर कपूर का पहला लुक
लीक हुआ शमशेरा का पोस्टर, सामने आया रणबीर कपूर का पहला लुक मनोरंजन
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर मनोरंजन
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ मनोरंजन
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3' मनोरंजन
और खबरें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ करियर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम टेक्नोलॉजी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया मनोरंजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व लाइफस्टाइल
NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान
NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022