NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व
    अगली खबर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व

    लेखन अंजली
    Mar 08, 2021
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    आज की नारी हर एक क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है और उसकी इन्हीं आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के सम्मान में हर साल 8 मार्च को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है।

    चलिए फिर आज महिलाओं को समर्पित इस दिवस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

    इतिहास

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

    इस दिवस की शुरुआत साल 1909 में अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी। इसमें 15,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया था और काम करने के समय को कम करने, अच्छी तनख्वाह और मतदान के अधिकार की मांग की थी।

    इसके लगभग एक साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, वहीं क्लारा जेटकिन नामक जर्मन महिला एक्टिविस्ट ने महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का सुझाव दिया।

    इतिहास

    साल 1975 में मिली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता

    जेटकिन ने यह सुझाव ऐसे समय पर दिया था, जब वह कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शिरकत कर रही थीं। इसमें 17 देशों से आई लगभग 100 महिलाओं ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    इसके बाद ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड समेत तमाम देशों में 1911 में 19 मार्च को पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

    संयुक्त राष्ट्र ने इसे 1975 में औपचारिक मान्यता प्रदान कीं।

    कारण

    8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

    8 मार्च को महिला दिवस बनाए जाने का संबंध रूसी क्रांति से है।

    दरअसल, 1917 में रूसी महिलाओं और मजदूरों ने हड़ताल की थी जो इतनी प्रभावी हुई कि अंत में रूसी सम्राट निकोलस को मजबूरन अपनी सत्ता छोड़नी पड़ी।

    ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार, महिलाओं ने 8 मार्च को यह हड़ताल शुरू की थी और इसी कारण इस दिन का महिला दिवस मनाया जाता है।

    महत्व

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

    महिलाओं के सम्मान को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत महत्त्वपूर्ण है।

    इसके अलावा, जैसा कि हमनें आपको शुरूआत में बताया है कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है, इसलिए इन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भी महिला दिवस मनाना जाता है।

    थीम

    इस साल क्या है महिला दिवस की थीम ?

    हर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल 'वुमेन इन लीडरशिप: अचिविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है।

    यह थीम COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मी और इनोवेटर आदि के रूप में दुनियाभर की महिलाओं के योगदान को याद करते हुए रखी गई है।

    इससे पहले बीते साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम #EachForEqual थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    लाइफस्टाइल

    कभी भी लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें लाइफस्टाइल
    इन तरीकों से मोमबत्ती का इस्तेमाल करके कई कामों को बनाएं आसान लाइफ हैक्स
    कपड़ों पर लगे ग्रीस के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    पुरानी बनारसी साड़ियों का इन स्मार्ट तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    मिलिए उन सात महिलाओं से जिन्होंने महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाले मध्य प्रदेश
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025