Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
मनोरंजन

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
लेखन नेहा शर्मा
Dec 16, 2021, 11:53 am 3 मिनट में पढ़ें
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रीमियर

आलिया भट्ट ने जब से फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' साइन की है, लगातार उनकी यह फिल्म सुर्खियों में है। अब जो खबर आई है, उससे फिल्म की पूरी टीम की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रीमियर 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। फिल्म को इतने बडे़ महोत्सव में जगह मिलना ही एक बड़ी उपलब्धि है। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

खुशी
हमारे लिए गर्व की बात- भंसाली

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म भंसाली के लिए खास है, क्योंकि इसके दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने और मेरी टीम ने इस सपने को पूरा करने के लिए सब कुछ किया है। हमें गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि हमारी फिल्म प्रतिष्ठित बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है।"

बयान
क्या बोले फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गढ़ा?

निर्माता जयंतीलाल गढ़ा ने भी फिल्म के बर्लिन फेस्टिवल में चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मुझे संजय लीला भंसाली और उनके क्राफ्ट पर विश्वास है, जिसकी वजह से इसे बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा रहा है। मैं भंसाली से जुड़कर बहुत खुश हूं।" उन्होंने कहा, "आलिया ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी है। मैं अजय देवगन को इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। यह ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को बांधकर रखेगी।"

जानकारी
अगले साल 10 से 20 फरवरी को होगा बर्लिन फिल्म महोत्सव का आयोजन

बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 72वें संस्करण का आयोजन अगले साल 10 से 20 फरवरी को होगा। कोरोना महामारी के बाद पहली बार इसका दर्शकों की मौजूदगी में आयोजन होगा। भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन बर्लिन फिल्म महोत्सव के ज्यूरी प्रमुख होंगे।

स्टारकास्ट
फिल्म में काम कर रहे ये कलाकार

इस फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावड़ी के किरदार में दिखाई देंगी। विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पहवा भी अहम किरदारों में हैं। इमरान हाशमी, अजय देवगन और हुमा कुरैशी भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाली हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। यह फिल्म 18 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया लंबे समय से भंसाली संग फिल्म करना चाहती थीं, इसलिए इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

यह फिल्म मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई के जीवन पर आधारित है, जो मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थीं, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत होती थी, वहीं गंगूबाई इन लड़कियोंं के हक के लिए भी लड़ती थीं।

फिल्में
आलिया की ये फिल्में भी हैं लाइन में

आलिया आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगी। एक तरफ वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही हैं तो दूसरी तरफ उनके पास फिल्म 'RRR' भी है। इसके जरिए वह साउथ में कदम रखने जा रही हैं। आलिया को शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' में भी देखा जाएगा। इसके अलावा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने की राह पर चल पड़ी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आलिया भट्ट
संजय लीला भंसाली
गंगूबाई काठियावाड़ी
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
ताज़ा खबरें
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
गर्मियों में कर रहे हैं कार से यात्रा तो आरामदायक सफर के लिए अपनाएं ये टिप्स
गर्मियों में कर रहे हैं कार से यात्रा तो आरामदायक सफर के लिए अपनाएं ये टिप्स ऑटो
लखनऊ: मदरसे से भागने पर बच्चों को जंजीरों से जकड़ा, पुलिस ने कराया रिहा
लखनऊ: मदरसे से भागने पर बच्चों को जंजीरों से जकड़ा, पुलिस ने कराया रिहा देश
IPL 2022 में कैसा रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन? जानिए आंकडे़
IPL 2022 में कैसा रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन? जानिए आंकडे़ खेलकूद
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'स्मार्ट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'स्मार्ट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल एक्सक्लूसिव
और खबरें
आलिया भट्ट
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स'
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
और खबरें
संजय लीला भंसाली
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज मनोरंजन
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम
मल्लिका से संजय लीला भंसाली तक, ये कलाकार लगाते हैं मां का सरनेम मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन
संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? भंसाली की 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले थे प्रतीक बब्बर
क्या आप जानते हैं? भंसाली की 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले थे प्रतीक बब्बर मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन मनोरंजन
और खबरें
गंगूबाई काठियावाड़ी
26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'
26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मनोरंजन
'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में
'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में मनोरंजन
'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में
'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद आने वाली हैं आलिया भट्ट की ये सात बड़ी फिल्में मनोरंजन
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की स्ट्रीमिंग में एक महीने की देरी करेगा नेटफ्लिक्स
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की स्ट्रीमिंग में एक महीने की देरी करेगा नेटफ्लिक्स मनोरंजन
आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में की एंट्री
आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में की एंट्री मनोरंजन
और खबरें
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रखी जाएगी पांच स्क्रीनिंग
72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रखी जाएगी पांच स्क्रीनिंग मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022