NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर
    अगली खबर
    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर
    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी

    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 06, 2022
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    दर्शक काफी समय से अनुष्का शर्मा को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

    हालांकि, अब आखिरकार उन्होंने एक्टिंग के मैदान में अपनी दमदार वापसी कर ली है। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बायोपिक का ऐलान किया है।

    आइए देखते हैं टीजर में कैसी लग रही हैं अनुष्का।

    ऐलान

    पहली बार क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगी अनुष्का

    अनुष्का ने नए साल पर अपने फैंस को अपनी नई फिल्म का तोहफा दिया है। वह प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक से पर्दे पर अपना कमबैक कर रही हैं।

    उनकी इस फिल्म का नाम है 'चकदा एक्सप्रेस'। अब अनुष्का को पहली बार क्रिकेटर के रूप में देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा।

    अनुष्का ने फिल्म से अपनी झलक दिखाते हुए यह जानकारी भी दी है कि उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म का टीजर

    It is a really special film because it is essentially a story of tremendous sacrifice. Chakda Xpress is inspired by the life and times of former Indian captain Jhulan Goswami and it will be an eye-opener into the world of women’s cricket. pic.twitter.com/eRCl6tLvEu

    — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 6, 2022

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'जीरो' के बाद अनुष्का चाहे फिल्मों में नहीं दिखीं, लेकिन पर्दे के पीछे वह सक्रिय थीं। इन तीन सालों में उनके बैनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं, जिनमें 'पाताल लोक', 'बुलबुल' शामिल रहीं।

    पोस्ट

    अनुष्का के लिए इसलिए खास है फिल्म

    अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह फिल्म वाकई खास है, क्योंकि यह जबरदस्त बलिदान की कहानी है। 'चकदा एक्प्रेस' महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली फिल्म होगी।'

    उन्होंने लिखा, 'जिस वक्त झूलन गोस्वामी ने क्रिकेटर बनने और देश को दुनिया के सामने सम्मान दिलाने का फैसला किया, उस वक्त महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स के बारे में सोचना भी मुश्किल था। फिल्म में वो घटनाएं दिखाई गई हैं, जिन्होंने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को एक नया आयाम दिया।'

    गर्व

    झूलन की कहानी पर्दे पर लाना सम्मान की बात- अनुष्का

    अनुष्का ने आगे लिखा, 'हम सभी को झूलन और उनके साथियों को भारत में महिला क्रिकेट की दुनिया में क्रांति लाने के लिए सलाम करना चाहिए। एक महिला के रूप में मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और उनकी कहानी दर्शकों व क्रिकेट प्रेमियों तक लाना मेरे लिए सम्मान की बात है।'

    उन्होंने लिखा, 'झूलन की कहानी वाकई भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उपेक्षित रही है और हमारी यह फिल्म उनके जज्बे और संघर्ष के नाम है।'

    उपलब्धियां

    क्रिकेट की दुनिया में झूलन गोस्वामी के नाम कई रिकॉर्ड

    झूलन गोस्वामी दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 से ज्यादा ओवर फेंकने वाली दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज हैं।

    महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी झूलन गोस्वामी ही हैं।

    ICC की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2010 में अर्जुन अवॉर्ड और 2012 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    झूलन गोस्वामी
    सोशल मीडिया
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    बॉलीवुड समाचार

    पंजाबी फिल्म 'कला शाह कला' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी फिल्में
    सनी कौशल के साथ अपने अफेयर को लेकर क्या बोलीं शर्वरी वाघ? शर्वरी वाघ
    मुंबई के सिनेमाघरों में आज रात 8 बजे के बाद नहीं चलेगा कोई शो मुंबई
    क्या तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली

    झूलन गोस्वामी

    भारतीय महिला टीम ने भी न्यूज़ीलैंड में रचा इतिहास, 24 साल बाद जीती वनडे सीरीज़ क्रिकेट समाचार
    ICC वनडे रैंकिंग: स्मृति मंधाना बनी विश्व की नंबर वन महिला बल्लेबाज़ क्रिकेट समाचार
    अनुष्का अभिनीत झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में होगी शुरू विराट कोहली
    ICC महिला रैंकिंग: वनडे में शीर्ष स्थान से फिसली मिताली राज, झूलन को हुआ फायदा ICC रैंकिंग

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप वेब को मिला अपडेट, अब बड़ी स्क्रीन पर ऐक्सेस कर पाएंगे स्टिकर स्टोर व्हाट्सऐप
    इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए ये इमोजी, सामने आई टॉप लिस्ट एंड्रॉयड
    व्हाट्सऐप में जल्द मिलेगा वॉइस या ऑडियो मेसेज के लिए नया फीचर व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम पर कैसे बनाएं कस्टम सेल्फी स्टिकर्स? इंस्टाग्राम

    अनुष्का शर्मा

    माता-पिता बनने वाले हैं सागरिका घाटगे और जहीर खान- रिपोर्ट विराट कोहली
    अमृता राव भी बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ आईं नजर विराट कोहली
    इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने टीवी विज्ञापनों से शुरू किया था अपना करियर दीपिका पादुकोण
    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे है इन मेक-अप आर्टिस्टों का हाथ दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025