NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    अगली खबर
    दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 15, 2020
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से खराब सेहत के कारण वो कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे।

    उनके निधन की जानकारी देते हुए अस्पताल की तरफ से कहा गया कि रविवार दोपहर 12:15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

    6 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं देखा गया।

    इलाज

    40 दिन से चल रहा था चटर्जी का इलाज

    कोलकाता के बेले व्यू क्लिनिक में मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम पिछले 40 दिनों से उनका इलाज कर रही थी।

    शनिवार को उनकी सेहत की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया था कि सभी प्रयासों के बावजूद उनका फिजियोलॉजिकल सिस्टम प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। उनकी हालात लगातार खराब हो रही है और वो जीवन के लिए जूझ रहे हैं।

    अगले ही दिन यानी रविवार को उनके निधन की खबर आ गई।

    जानकारी

    सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे प्रशंसक

    सौमित्र चटर्जी के निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ट्विटर पर #SoumitraChatterjee ट्रेंड कर रहा है।

    परिचय

    सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में किया था काम

    सौमित्र चटर्जी बंगाली सिनेमा के जाने-माने चेहरे थे। उन्होंने साल 1959 में आई 'अपुर संसार' फिल्म से अपनी शुरुआत की थी।

    उनकी एक और बड़ी उपलब्धि महान फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ काम करना रही। दोनों ने 14 फिल्मों में एक साथ काम किया था।

    दुनिया के दूसरे देश भी उनकी अदाकारी के मुरीद थे। वो कलाकारों के लिए फ्रांस के सबसे बड़ी सम्मान Ordre des Arts et des Lettres से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कलाकार थे।

    फिल्मी करियर

    200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    रे और चटर्जी ने एक साथ चारुलता, सोनार केल्ल्, देवी, तीन कन्या, अभिजन, कपुरुष, अशनी संकट समेत 14 फिल्मों में काम किया था।

    सत्यजीत रे के अलावा चटर्जी ने तपन सिन्हा और मृणाल सेन जैसै जाने-माने निर्देशकों के साथ भी काम किया था। अपराचित, कोनी, सात पाके बांधा, आकाश कुसुम, व्हीलचेयर आदि उनकी अन्य मशहूर फिल्में हैं।

    अपने छह दशक लंबे फिल्मी करियर में चटर्जी ने 200 से ज्यादा फिल्मे, कई टेलीविजन शो और नाटक भी किए हैं।

    जानकारी

    दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे चटर्जी

    सिर्फ इतना ही नहीं, चटर्जी ने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने वाले सौमित चटर्जी को संगीत नाटक अकादमी और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पद्म भूषण

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पद्म भूषण

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण गौतम गंभीर
    रिटायरमेंट के बाद भारतीय कर्मचारी को बची हुई छुट्टियों के बदले मिले 19 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित जहीर खान
    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025