NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया
    अगली खबर
    UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया
    UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया

    UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया

    लेखन गजेंद्र
    Apr 22, 2025
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का अपना अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

    अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। साथ ही UPSC ने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है।

    परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अभ्यर्थियों के अंक 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

    परिणाम

    शीर्ष-10 में 4 लड़कियों ने बाजी मारी

    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शीर्ष-10 स्थान में 4 लड़कियों ने बाजी मारी है, जिसमें सबसे शीर्ष स्थान पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे हैं।

    इसके बाद दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग, चौथे पर शाह मार्गी चिराग, पांचवें पर आकाश गर्ग, छठे पर कोमल पूनिया, सातवें पर आयुषी बंसल, आठवें पर राज कृष्ण झा, नौवें पर आदित्य विक्रम अग्रवाल और दसवें स्थान पर मयंक त्रिपाठी हैं।

    परीक्षा

    कुल 1,009 उम्मीदवार हुए सफल

    UPSC की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह 'A' और 'B') सहित प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए 1,009 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।

    इनमें सामान्य वर्ग से 335, आर्थिक कमजोर श्रेणी (EWS) में 109, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 318, अनुसूचित जाति (SC) के 160 और अनूसूचित जनजाति (ST) के 87 अभ्यर्थी शामिल हैं।

    मुख्य परीक्षा के बाद 2,845 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

    ट्रेनिंग

    अब ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा

    परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब प्रशिक्षण के लिए देश के सबसे बेहतरीन अकादमी में भेजा जाएगा।

    इसमें IAS अधिकारियों के लिए उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) और IPS अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) भेजा जाएगा।

    दूसरी संबंधित सेवाओं के लिए अन्य विशिष्ट अकादमियों जैसे प्रमुख संस्थानों में कठोर प्रशिक्षण से गुजरना होगा।

    जानकारी

    कुल 1,132 पदों पर निकाली गई थी भर्ती

    UPSC ने IAS-IPS समेत अन्य पदों के लिए कुल 1,132 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। पहले अधिसूचना में 1056 पद थे, लेकिन बाद में बढ़ाकर 1,132 कर दिया। कुल पदों में 180 IAS के हैं। साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2024 तक चले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल
    ऐपल ने एयरपॉड्स के लिए नए फीचर्स किए पेश, अब कैमरा भी कर सकेंगे कंट्रोल  ऐपल
    ऐपल ने लॉन्च किया नया 'गेम्स' ऐप, यूजर्स को मिलेगा खास गेमिंग प्लेटफॉर्म  ऐपल
    WWDC 2025: ऐपल ने tvOS 26 का किया ऐलान, मिलते हैं ये फीचर्स ऐपल

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC CSE और IFoS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे 1,206 पद परीक्षा
    UPSC की तैयारी के लिए ऑफलाइन कोचिंग के क्या फायदे हैं? करियर
    UPSC 2024 की तैयारी कर रहे हैं? ऐसे करें सही वैकल्पिक विषय का चुनाव परीक्षा तैयारी
    UPSC 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये किताबें, मिलेगी बड़ी मदद परीक्षा तैयारी

    सिविल सर्विस

    किसान की बेटी हैं IAS तपस्या, बिना कोचिंग किए पास कर ली UPSC सिविल सेवा परीक्षा IAS अधिकारी
    UPSC: आखिरी प्रयास के लिए ऐसे करें तैयारी वरना अधूरा रह जाएगा IAS बनने का सपना IAS अधिकारी
    UPSC मुख्य परीक्षा में साहित्य को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुनना कितना सही है? IAS अधिकारी
    IAS सर्जना यादव ने बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, नौकरी छोड़कर की तैयारी IAS अधिकारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025