NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं NCERT किताबों के नोट्स?
    अगली खबर
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं NCERT किताबों के नोट्स?
    UPSC की तैयारी के लिए बनाएं NCERT किताबों के नोट्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं NCERT किताबों के नोट्स?

    लेखन राशि
    Aug 24, 2023
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी में NCERT किताबें बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    प्रत्येक अभ्यर्थी जानता है कि परीक्षा तैयारी के दौरान NCERT किताबों के नोट्स बनाना और इनका रिवीजन करना कितना आवश्यक है।

    परीक्षा के लिए नोट्स बनाते समय कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

    अगर आप भी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो NCERT किताबों के नोट्स बनाते समय इन टिप्स को अपना सकते हैं।

    पढ़ें

    नोट्स बनाने से पहले किताब पढ़ें

    UPSC की तैयारी के लिए नोट्स बनाने से पहले NCERT किताबों को कम से कम 2 से 3 बार पढ़ें।

    पहली बार किताब पढ़ने के दौरान आपको सभी चीजें महत्वपूर्ण लग सकती हैं, ऐसे में किताबों को बिना रेखांकित किए पढ़ें और प्रमुख बिंदुओं को समझने की कोशिश करें।

    दूसरी बार NCERT किताब पढ़ते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें और तीसरी बार किताबों को पढ़ने के साथ-साथ नोट्स बनाएं।

    नोट्स को समय-समय पर संशोधित करना भी जरूरी है।

    बुलेट प्वाइंट

    बुलेट प्वाइंट्स लिखें

    UPSC के नोट्स को कभी भी पैराग्राफ के रूप में न बनाएं, हमेशा बुलेट प्वाइंट्स लिखें।

    इसके अलावा मुख्य प्वाइंट्स को रेखांकित करें, इससे रिवीजन में मदद मिलेगी।

    नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट कर लें, इसके लिए आप पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी आदि रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

    कम महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को पीले रंगे से, महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को नारंगी रंग से और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को हरे रंग से हाईलाइट कर सकते हैं।

    भाषा

    भाषा सरल रखें

    UPSC के लिए NCERT किताब के नोट्स तैयार करते समय हमेशा छोटे-छोटे वाक्य लिखें।

    लंबे वाक्यों को पढ़ने में कठिनाई आती है, किताबों में दिए गए वाक्यों को दोबारा लिखने से बचें।

    उन्हें छोटा करके उन्हें सरल और सटीक भाषा में लिखें।

    नोट्स में केवल उन चीजों को लिखें, जिन्हें आप भूल सकते हैं और जिन चीज़ों को समय के साथ संशोधित किया जा सकता है।

    ऐसे में जानकारियों को 2-3 बार पढ़ने के बाद ही नोट्स में लिखें।

    डिजिटल

    डिजिटल नोट्स बनाएं

    तैयारी करते समय हर समय आपके पास पेन और पेपर मौजूद है, ये संभव नहीं है, ऐसे में आप डिजिटल नोट्स बना सकते हैं।

    डिजिटल नोट्स बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इन्हें तुरंत एडिट कर सकते हैं।

    जानकारी गलत होने पर आप तुरंत इसे हटा सकेंगे और नई जानकारियों को शामिल कर सकेंगे।

    आप एवरनोट जैसे नोट मेकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, डिजिटल नोट्स को संभाल कर रखना भी आसान है।

    फ्लोचार्ट

    फ्लोचार्ट बनाएं

    लिखित जानकारी की अपेक्षा चित्रात्मक जानकारी को पढ़ना और याद रखना आसान होता है, ऐसे में NCERT के नोट्स बनाते समय माइंड-मैप या फ्लो चार्ट बनाएं।

    इतिहास की घटनाओं को उनके कालानुक्रम के अनुसार फ्लो चार्ट में लिखें।

    फ्लो चार्ट नोट्स को याद करने के साथ-साथ उत्तर लेखन में भी मदद करते हैं।

    जब समय की कमी हो, तब आप पूरे टॉपिक को न पढ़कर केवल फ्लो चार्ट देख सकते हैं, इसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    झारखंडः UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल युवाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, जल्द करें आवेदन झारखंड
    UPSC: टॉपर्स ऐसे लिखते हैं मुख्य परीक्षा के उत्तर, अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए विषयवार महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानिए परीक्षा तैयारी
    UPSC परीक्षा पास करना चाहते हैं? ऐसे बनाएं अध्ययन योजना परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    RBI ग्रेड B फेज 2 परीक्षा 30 जुलाई को, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक
    प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं कारगिल विजय दिवस से जुड़े ये तथ्य करगिल युद्ध
    छात्र 10वीं कक्षा में शैक्षणिक दबाव से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ  बोर्ड परीक्षाएं
    UPSC परीक्षा पास करने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025