NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE एडवांस्ड में कुछ ही दिन हैं बाकी, सफलता के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स
    अगली खबर
    JEE एडवांस्ड में कुछ ही दिन हैं बाकी, सफलता के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स
    JEE एडवांस्ड के लिए रिवीजन टिप्स

    JEE एडवांस्ड में कुछ ही दिन हैं बाकी, सफलता के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स

    लेखन राशि
    May 29, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE एडवांस्ड) का आयोजन 4 जून को होगा।

    अब परीक्षा में 1 सप्ताह से कम का समय शेष है। ऐसे में अभ्यर्थी पढ़ाई में जुटे हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए तथ्यों का रिवीजन सबसे ज्यादा जरूरी है।

    ऐसे में परीक्षा से पहले अंतिम दिनों में विद्यार्थियों को अपनी अंतिम मिनट की रिवीजन रणनीति पर ध्यान देना चाहिए।

    अभ्यर्थी रिवीजन के लिए नीचे बताई गई टिप्स की मदद ले सकते हैं।

    प्रश्न

    अधिक से अधिक प्रश्न हल करें

    JEE एडवांस्ड के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करने चाहिए। सवालों को हल करने से प्रत्येक टॉपिकों का आसानी से रिवीजन हो जाएगा।

    उम्मीदवार पिछले साल के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट को हल करें।

    गणित के सवालों का ज्यादा अभ्यास करें, इससे फॉर्मूले याद होंगे और समय प्रबंधन भी मजबूत होगा।

    भौतिकी में अलग-अलग थ्योरी से संबंधित सवाल हल करें। रसायन विज्ञान में विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं से संबंधित सवालों को हल करने पर जोर दें।

    पाठ्यक्रम

    पाठ्यक्रम तक ही सीमित रहें

    कई बार अभ्यर्थी परीक्षा नजदीक आते ही बहुत सारी जानकारियां पढ़ने की कोशिश करते हैं।

    ऐसा करने से वो पाठ्यक्रम से भ्रमित हो जाते हैं और उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता।

    ऐसे में अभ्यर्थी पाठ्यक्रम तक ही सीमित रहें। पाठ्यक्रम में जो टॉपिक बताए गए हैं, केवल उनका रिवीजन करें।

    पाठ्यक्रम के कठिन और ज्यादा नंबर में पूछे जाने वाले टॉपिकों पर विशेष फोकस रखें। सरल टॉपिकों को जल्दी समझकर रिवाइज कर लें।

    जानकारी

    सीमित अध्ययन सामग्री से रिवीजन करें

    परीक्षा में अब कुछ ही दिन बाकी है। ये समय नई किताबें और नोट्स पढ़ने का नहीं है। उम्मीदवार सीमित अध्ययन सामग्री से ही रिवीजन करें। अलग-अलग किताबें पढ़ने से भ्रमित हो जाएंगे और समय पर रिवीजन पूरा नहीं हो पाएगा।

    प्रदर्शन

    अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें

    कई बार उम्मीदवार बहुत सारे मॉक टेस्ट देते हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन का विश्लेषण नहीं करते।

    इससे उम्मीदवारों को अपने कमजोर क्षेत्रों का पता नहीं लग पाता और वे जरूरी जानकारियों को रिवाइज नहीं कर पाते।

    शिक्षा विशेषज्ञों की सलाह है कि उम्मीदवार प्रत्येक टेस्ट देने के बाद उसके हल को पढ़ें। टेस्ट का विश्लेषण कर अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें। कमजोर टॉपिकों के रिवीजन पर फोकस करें। इससे प्रदर्शन में सुधार होगा।

    जानकारी

    बोल-बोल कर पढें, दूसरों को समझाएं

    अगर आप चाहें तो अपने दोस्तों को अलग-अलग टॉपिक समझाकर रिवीजन कर सकते हैं। अगर आप ग्रुप स्टडी नहीं कर सकते तो एकांत में भी बोल-बोल कर पढ़ें। कठिन जानकारियों को लिख-लिख कर याद करें। इससे रिवीजन में आसानी होगी।

    विषय

    विषयों के अनुसार करें समय का बंटवारा

    JEE एडवांस्ड की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित सवाल आते हैं।

    कई बार अभ्यर्थी परीक्षा से पहले केवल 1 ही विषय का रिवीजन करते रहते हैं, लेकिन ये गलत है।

    उम्मीदवार सभी विषयों पर बराबर ध्यान दें। सभी विषयों के अनुसार समय को बांटें।

    किसी एक टॉपिक की ज्यादा जानकारी पढ़ने के बजाय सभी टॉपिकों पर ध्यान दें।

    हालांकि, उम्मीदवार अपने कमजोर क्षेत्रों और महत्वपूर्ण टॉपिकों पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    JEE एडवांस्ड
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    JEE एडवांस्ड

    JEE एडवांस्ड के लिए 7 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    गाजियाबाद टॉपर रीति ने कक्षा 12 में हासिल किए 99 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का राज CBSE
    JEE एडवांस्‍ड की तैयारी में ये टिप्स आएंगी काम, मिलेगी सफलता IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर राजस्थान

    परीक्षा तैयारी

    नाबार्ड ग्रेड A: मुख्य परीक्षा का महत्वपूर्ण खंड है अंग्रेजी, ऐसे करें तैयारी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    UPSC टॉपर्स की पसंद है समाजशास्त्र विषय, ऐसे तैयारी कर आप भी कर सकते हैं टॉप UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    श्रम कल्याण और कार्मिक प्रबंधन से करें UGC NET की तैयारी, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक और किताबें UGC नेट
    नाबार्ड ग्रेड-A: मुख्य परीक्षा के लिए आर्थिक और सामाजिक मुद्दों की विषयवार तैयारी की टिप्स राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025