नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
क्या है खबर?
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) परिणाम 2023 के नतीजे जारी हो गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन जानकारी दर्ज करना होगा।
परीक्षा परिणाम के साथ परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार करने के लिए 4 विषयों में से सर्वश्रेष्ठ 3 विषयों के स्कोर पर विचार किया जाएगा।
24 जून
24 जून को हुई थी परीक्षा
NEST परीक्षा 24 जून को पूरे देश में 100 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक चला था।
परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 28 जून को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 30 जून तक का समय दिया गया था।
परिणाम
ऐसे देखें परिणाम
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां होमपेज पर "NEST 2023 परिणाम घोषित" लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
इसमें आपको अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड, और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सब्मिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका NEST परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
परीक्षा
उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा 5 वर्षीय MSc पाठ्यक्रम में प्रवेश
NEST परीक्षा का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में 5 साल के इंटीग्रेटेड MSc पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
NISER और UM-DAE CEBS दोनों की स्थापना 2007 में परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा की गई थी।
परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को इन संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।
परीक्षा
3 राउंड में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
NISER और UM-DAE CEBS मुंबई ने सत्र, विषयों और श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग कट-ऑफ अंक जारी किए हैं।
जिन उम्मीदवार को कट-ऑफ अंक से ज्यादा अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र माना जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया 3 राउंड में आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इन्हें अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा और फिर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया के अंत में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।