NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक
    CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक
    करियर

    CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

    लेखन राशि
    May 12, 2023 | 01:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक
    CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं। छात्र उमंग ऐप और SMS के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले 12वीं का परिणाम घोषित किया गया था। उसके बाद से 10वीं के छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे थे। छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपनी अंकतालिका डाउनलोड कर सकेंगे।

    कैसा रहा परीक्षा परिणाम?

    इस बार 10वीं में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह पास प्रतिशत 2022 की तुलना में कम है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक चली थी। कक्षा 10 के लिए कुल 21.8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 9.39 लाख छात्राएं और 12.4 लाख छात्र शामिल थे। इनमें से लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस बार 10वीं के साथ 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी गिरावट आई है।

    ऐसे देखें परिणाम

    छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं के परीक्षा परिणाम की लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग ऐप से परिणाम देखने के लिए छात्र सबसे पहले ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप पर मौजूद CBSE सेक्शन पर जाएं। वहां मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें। इसके बाद लॉग इन करके अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर परिणाम देख सकते हैं।

    SMS के माध्यम से ऐसे देखें परिणाम

    10वीं का परिणाम ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन माध्यम में भी देखा जा सकता है। SMS पर परिणाम देखने के लिए CBSE 10 स्पेस के बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर 77382-99899 पर भेजना होगा। इसके बाद परिणाम आपको मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।

    पिछली बार कैसा रहा था परिणाम?

    साल 2022 में CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 21,09,208 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 20,93,978 छात्रों ने परीक्षा दी थी और कुल 19,76,668 छात्रों ने सफलता हासिल की थीं। 10वीं में पास प्रतिशत 94.40 फीसदी रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था। कक्षा 10 में कुल 64,908 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए थे, जबकि 2,36,993 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाए थे।

    87.33 प्रतिशत रहा था 12वीं का पास प्रतिशत

    इससे पहले CBSE ने 12वीं के नतीजे जारी किए। इस साल 12वीं में कुल पास प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा, जो पिछले साल की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 16,96,770 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 7.4 लाख छात्राएं और 9.51 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस बार परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा। 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक चली थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    CBSE
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा परिणाम

    CBSE

    CBSE ने जारी किया 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, 87.33 फीसदी छात्र हुए पास परीक्षा परिणाम
    CBSE: 10वीं-12वीं के परिणामों को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, सीनियर अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति बोर्ड परीक्षाएं
    CTET जुलाई 2023 के लिए पंजीकरण शुरू, अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन CTET
    कब जारी होंगे CBSE बोर्ड परीक्षा के परिणाम, सामने आई ताजा अपडेट  बोर्ड परीक्षाएं

    बोर्ड परीक्षाएं

    छत्तीसगढ़: राहुल ने 5 विषयों में हासिल किए 100 में से 100 अंंक, ऐसे की पढ़ाई छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा: 12वीं की टॉपर विधि और विवेक से जानिए उनकी सफलता का राज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें छत्तीसगढ़
    बिहार: कल से 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू, इस महत्वपूर्ण दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश बिहार

    परीक्षा परिणाम

    राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा 8वीं का परिणाम, ये रही संभावित तारीख राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    UPSC ने जारी किया CDS का परिणाम, जानिए कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 20 मई के बाद घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे मध्य प्रदेश
    हरियाणा D.El.Ed का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023