Page Loader
आज का इतिहास: 14 अगस्त का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 14 अगस्त का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 14, 2019
09:09 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। 14 अगस्त के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में लोगों को जानना चाहिए। आइए जानें आज का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

BBC की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर 14 अगस्त, 1938 को प्रसारित हुई थी। पोलैंड पर नाजी जर्मनी के आक्रमण के साथ ही आरंभ होने वाला यह विश्व युद्ध जापान में 14 अगस्त, 1939 को समाप्त हो गया था। ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच 14 अगस्त, 1941 को कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई थी।

जानकारी

इराक में बंमबारी से मारे गए कई लोग

संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष 14 अगस्त, 2006 को थमा था। इराक के कहतानिया में 14 अगस्त, 2006 को बमबारी में 400 लोग मारे गए थे।

जन्मदिन

इनका होता जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त, 1924 को हुआ था। भारतीय फिल्म अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1957 को हुआ था। भारतीय अभिनेता मोहनीश बहल का जन्म 14 अगस्त, 1961 को हुआ। भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म 14 अगस्त, 1968 को हुआ था। भारतीय गायक सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त, 1983 को हुआ। पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग का जन्म 14 अगस्त, 1984 को हुआ।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी व्यवसायी और राजनीतिज्ञ विलियम रैंडोल्फ हर्स्ट का निधन 14 अगस्त, 1951 को हुआ था। एक जर्मन नाटककार और कवि बर्टोल्ट ब्रेख्त का निधन 14 अगस्त, 1956 को हुआ था। कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का निधन 14 अगस्त, 1984 को हुआ था। सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज हवा सिंह का निधन 14 अगस्त, 2000 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त, 2011 को हुआ था। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख का निधन 14 अगस्त, 2012 को हुआ।