Page Loader
अगली GATE परीक्षा में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का पेपर भी होगा शामिल, जानें

अगली GATE परीक्षा में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का पेपर भी होगा शामिल, जानें

Aug 07, 2019
06:16 pm

क्या है खबर?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में अगले साल से बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (BME) पर एक नया पेपर लाया जाएगा। यह निर्णय भारतीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास में हाल ही में हुई बैठक में भारत के BME क्षेत्र पर चिंता करने के बाद आया है। बता दें कि GATE 2020 का आयोजन 1, 2, 8 और 9, फरवरी, 2020 को 25 विषयों में आयोजित किया जाएगा। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

बैठक

बैठक में हुई चर्चा

संस्थान के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ग्रुप ऑफ एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग द्वारा IIT-M बैठक का आयोजन किया गया था। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर वी जगदीश कुमार, डीन (अकादमिक पाठ्यक्रम), IIT मद्रास ने की और सह-अध्यक्षता पिछले साल GATE के अध्यक्ष प्रो नीलेश वासा ने की थी। इस बैठक में भारत में BME से स्नातक करने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों और क्षेत्र में विकास की आवश्यकता पर चर्चा की गई थी।

बयान

प्रोफेसर एम मणिवन्नन का कहना है ये

एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ग्रुप के प्रोफेसर एम मणिवन्नन ने कहा है कि यह भारत में स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले सभी लोगों के लिए एक वरदान है। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैठक का आयोजन करने वाले मणिवन्नन ने यह भी कहा कि BME के लिए GATE का होना एक टीम का प्रयास था।

पेपर

अभी कोवल दो पेपर दे सकते हैं BME ग्रेड वाले

अब तक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से स्नातक करने वाले केवल दो GATE पेपर IN (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इंजीनियरिंग) और EC (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के लिए दिखाई दे सकते थे, क्योंकि वे BME पाठ्यक्रम के करीब थे। हालांकि, उन्हें IN और EC के अन्य पहलुओं की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। BME से स्नातक करने वाले अन्य धाराओं की तुलना में कम रैंक हासिल करेंगे।

उद्देश्य

इसलिए है महत्तवपूर्ण

नया GATE पेपर न केवल BME में स्नातक करने वालों के बोझ को कम करने में मदद करेगा बल्कि यह पूरे क्षेत्र में योगदान करने में भी मदद करेगा। BME चिकित्सा इंस्ट्रूमेंट और इक्विपमेंट के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा अधिक कुशल प्रोफेशन को अच्छा करियर देने में मदद करेगी। जो यहां रिसर्च को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

GATE

GATE को IISc और सात IITs द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है

GATE का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर और भारत में सात IITs दिल्ली, मुंबई, रुड़की, मद्रास (चेन्नई), गुवाहाटी, कानपुर और खड़गपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। सरकारी संस्थानों जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) आदि में प्रवेश के लिए GATE अनिवार्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है।