NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 13 अक्टूबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 13 अक्टूबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 13 अक्टूबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 13, 2019, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 13 अक्टूबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 13 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका ने 13 अक्टूबर, 1988 को नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया था। कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को 13 अक्टूबर, 1999 को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार 13 अक्टूबर, 1999 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के लिए एक भारतीय छात्र का चयन 13 अक्टूबर, 2002 को हुआ। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट 13 अक्टूबर, 2002 को जीता था।

    गैस मास्क की हुई खोज

    चार्ल्‍स मेसरी ने 13 अक्टूबर, 1713 को वर्लपूल गैलेक्‍सी की खोज की थी। रूस और ऑस्ट्रिया की सेना 13 अक्टूबर, 1760 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी थी। गैरेट मोर्गन ने 13 अक्टूबर, 1914 को गैस मास्क की खोज करके उसका पेंटेट कराया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का जन्म 13 अक्टूबर, 1877 को हुआ था। ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार इमतियाज़ अली ताज का जन्म 13 अक्टूबर, 1900 को हुआ था। भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को हुआ था। युनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का जन्म 13 अक्टूबर, 1925 को हुआ। सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म 13 अक्टूबर, 1948 को हुआ।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    आयरिश शिक्षक, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल संस्थापक भगिनी निवेदिता का निधन 13 अक्टूबर, 1911 को हुआ था। अमेरिकी टेलीविजन व्यक्तित्व, इम्प्रेसारियो, खेल और मनोरंजन रिपोर्टर एड सुलिवन का निधन 13 अक्टूबर, 1974 को हुआ था। भारतीय गायक किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर, 1987 को हुआ था। अमेरिकी इतिहासकार और जीवनी लेखक स्टीफन एम्ब्रोस का निधन 13 अक्टूबर, 2002 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री निरुपा रॉय का निधन 13 अक्टूबर, 2004 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप दिल्ली
    प्रधानमंत्री रिसर्च फैलोशिप के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, हर महीने मिलेंगे 80,000 रुपये करियर
    NPCIL Recruitment 2019: नर्स सहित अन्य कई पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    देश को मिले पांच नए जवाहर नवोदय और 13 केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन रमेश पोखरियाल

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023