NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 05 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 05 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: 05 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 05, 2019
    08:20 am

    क्या है खबर?

    देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए।

    खासतौर पर जो लोग UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है।

    आज यानी 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसलिए हम आपको 05 सितंबर की प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ ये भी बताएंगे कि आज ही के दिन शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है।

    शिक्षक दिवस

    आज ही क्यो मनाते हैं शिक्षक दिवस

    पूरे भारत में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 05 सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती के तौर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ-साथ बेहतरीन शिक्षक और स्कॉलर थे। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

    उन्होंने 1962 में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था। तब से उनके सम्मान में जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर 05 सितंबर, 1987 को उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया था।

    नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष 05 सितंबर, 1991 को चुने गए थे।

    नील्जिमालम्बा रूस में 05 सितंबर, 2000 को अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त हुईं।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 05 सितंबर, 2009 को दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

    जानकारी

    चीन में शुरू हुआ पहला अफीम युद्ध

    लंदन में 05 सितंबर, 1666 को भीषण आग लगने से में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। फ्रांस में 05 सितंबर, 1798 को अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया था। चीन में 05 सितंबर, 1839 को पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक वी ओ चिदंबरम पिल्लई का जन्म 05 सितंबर, 1872 को हुआ था।

    भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर, 1888 को हुआ था।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म 05 सितंबर, 1933 को हुआ था।

    भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म 05 सितंबर, 1986 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अशोक चक्र विजेता और विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन 05 सितंबर, 1986 को हुआ था।

    प्रसिद्ध शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन 05 सितंबर, 1986 को हुआ था।

    भारतीय व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन 05 सितंबर, 1991 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन 05 सितंबर, 1995 को हुआ था।

    विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन 05 सितंबर, 1997 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं माइकल जैक्सन
    देशभर में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, सरकार की मंजूरी मिली नरेंद्र मोदी
    GATE के उम्मीदवारों को ये बातें करती हैं कन्फ्यूज, जानें इनकी सच्चाई करियर
    Air India Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025