NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं
    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 29, 2019, 10:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। 29 अगस्त के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज माइकल जैक्सन का जन्मदिन होता है । आइए जानें इतिहास।

    आज है माइकल जैक्सन का जन्मदिन

    29 अगस्त, 1958 को जन्मे माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ जैक्सन है। वे अमेरिकी गायक, गीतकार और डांसर थे। उन्हें सबस प्रसिद्ध मनोरंजनकर्ताओं (इंटरटेनर) में से एक माना जाता है। माइकल जैक्सन परिवार के आठवें बच्चे थे। 1964 में उन्होंने अपने बड़े भाइयों के साथ जैक्सन-5 म्यूजिक ग्रुप के सदस्य के रूप में प्रोफेशन की शुरुआत की थी। वे 1980 की शुरुआत में लोकप्रिय संगीत में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए थे।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    टेन के माइकल फैराडे ने 29 अगस्त, 1831 को पहली बार विद्युत परिवर्तित्र (ट्रांसफार्मर) का प्रर्दशन किया था। ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने 29 अगस्त, 1833 को कानून का रूप लिया था। ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने 29 अगस्त, 1842 को नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। अफ़ीम युद्ध 29 अगस्त, 1842 को समाप्त हुआ था। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 29 अगस्त, 1932 को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ था।

    ब्राजील की स्वतंत्रता को मिली मान्यता

    सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने 29 अगस्त, 1612 को पुर्तग़ालियों को हराया था। पुर्तगाल ने 29 अगस्त, 1825 को ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। न्यूजीलैंड सैनिकों ने 29 अगस्त, 1914 को जर्मन समोआ पर कब्जा किया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म 29 अगस्त, 1887 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। भारत के टॉप वैज्ञानिकों में अपना नाम शामिल करने वाले के राधाकृष्णन का जन्म 29 अगस्त, 1949 को हुआ था। अमेरिकी गायक और डांसर माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त, 1958 को हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का जन्म 29 अगस्त, 1980 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन करने वाले जदोनांग का निधन 29 अगस्त, 1931 को हुआ था। पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर जनरल मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन 29 अगस्त, 1956 को हुआ था। प्रसिद्ध बांग्ला कवि और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन 29 अगस्त, 1976 को हुआ था। हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता का निधन 29 अगस्त, 2007 को हुआ था। मिस्र के लेखक, शिक्षक, इस्लामी सिद्धांतकार, कवि सैय्यद कुतुब का निधन 29 अगस्त, 1966 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    अगर ISRO में करना चाहते हैं नौकरी, तो यहां से लें पूरी जानें ISRO
    गेमिंग के क्षेत्र में ऐसे बनाएं एक बेहतर करियर, मिलेगी अच्छी सैलरी करियर
    इन टॉप मोबाइल ऐप्स से करें CA परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता करियर
    समोसे बेचने वाले ने पास की CA फाइनल की परीक्षा, जानें कैसे की तैयारी करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023