NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 23 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं
    आज का इतिहास: 23 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 23 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    September 23, 2019 | 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 23 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं

    इतिहास के बारे में हम जितना भी जान लें उतना भी कम है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में अहम घटनाएं दर्ज हैं। आज के समय में ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इतिहास की प्रमुख घटना जरुर जानें। इस लेख से 23 सितंबर का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    ब्रिटेन ने 23 सितंबर, 1958 को क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था। भारत-पाकिस्तान के बीच 23 सितंबर, 1965 को युद्ध विराम का आदेश दिया था। अब्दुल रजाक बिन हुसैन 23 सितंबर, 1970 को मलेशिया के प्रधानमंत्री बने थे। हैती में 23 सितंबर, 2004 को तूफान से आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 23 सितंबर, 2006 को भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था।

    फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लांच हुआ था 2002 में

    रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर 23 सितंबर, 1739 को हस्ताक्षर हुए थे। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में 23 सितंबर, 1803 को मराठा सेना को हराया था। फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन 2002 में लांच हुआ था।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता यूसुफ़ मेहरअली का जन्म 23 सितंबर, 1903 को हुआ था। भारतीय हिंदी कवि, निबंधकार, देशभक्त और अकादमिक रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर, 1908 को हुआ था। कार्बनिक रसायन और फाइटोमेडिसिन के क्षेत्र में अपने काम बनाने वाली असीमा चटर्जी का जन्म 23 सितंबर, 1917 को हुआ था। भारतीय अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर, 1935 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    1857 विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक राव तुलाराम का निधन 23 सितंबर, 1863 को हुआ था। ऑस्ट्रियाई न्यूरोलॉजिस्ट और मनोविश्लेषण के संस्थापक सिगमंड फ्रायड का निधन 23 सितंबर, 1939 को हुआ था। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले चिली के कवि-राजनयिक और राजनीतिज्ञ पाब्लो नेरुदा का निधन 23 सितंबर, 1973 को हुआ था। अमेरिकी डांसर और कोरियोग्राफर बॉब फॉसे का निधन 23 सितंबर, 1987 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    UPSC CSE Exam: इन टिप्स को अपनाकर करें इंटरव्यू की तैयारी, मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    जनवरी में होगी UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा, जानें कब से होंगे आवेदन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: 22 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023