NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 21 मई को हुआ था राजीव गांधी का निधन, जानें इतिहास की घटनाएं
    आज का इतिहास: 21 मई को हुआ था राजीव गांधी का निधन, जानें इतिहास की घटनाएं
    1/7
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: 21 मई को हुआ था राजीव गांधी का निधन, जानें इतिहास की घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    May 21, 2019
    07:55 am
    आज का इतिहास: 21 मई को हुआ था राजीव गांधी का निधन, जानें इतिहास की घटनाएं

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। आज यानी 21 मई को ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का निधन हुआ था। आज के इस लेख में आपको राजीव गांधी से जुड़ी कई बातें बताईं जाएंगी। आइए जानें 21 मई का इतिहास के बारे में।

    2/7

    इंडियन एयरलाइंस के लिए प्रोफेशनल पायलट थे राजीव

    भारतीय राजनीतिज्ञ राजीव गांधी ने 20 अगस्त, 1944 को राजनीतिक रूप से शक्तिशाली नेहरू-गांधी परिवार में जन्म लिया था। राजीव यूनाइटेड किंगडम से पढ़ाई करके 1966 में भारत लौटे और इंडियन एयरलाइंस के लिए प्रोफेशनल पायलट बने। सन 1968 में सोनिया गांधी से शादी के बाद उन्होंने अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में अपना जीवन बिताया। उनकी मां 1970 के दशक में प्रधानमंत्री थीं और उनके भाई संजय गांधी सांसद थे।

    3/7

    राजीव गांधी बने सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

    राजीव गांधी ने सन 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। 1980 में हवाई जहाज दुर्घटना में संजय की मृत्यु के बाद राजीव ने इंदिरा जी के कहने पर राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने अपनी माँ प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की सन 1984 में हत्या होने के बाद प्रधानमंत्री के पद पर कार्य संभाला था। राजीव गांधी सिर्फ 40 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

    4/7

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    दक्षिणी यमन द्वारा 21 मई, 1994 को उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की थी। प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने 21 मई, 1996 ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की थी। 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तो ने 21 मई, 1998 को त्यागपत्र दिया था। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम.इरशाद को 21 मई, 2002 को 6 महीने कारावास की सज़ा दी गई थी।

    5/7

    USSR ने किया न्यूक्लियर टेस्ट

    फ्रांस के प्रिंस लुइस ने 21 मई, 1216 को इंग्लैंड में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड ने 21 मई, 1840 को ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना। US नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना 21 मई, 1881 को हुई। USSR ने 21 मई, 1970 को न्यूक्लियर टेस्ट किया।

    6/7

    इनका होता है जन्मदिन

    आध्यात्मिक गुरु, भारतीय दार्शनिक प्रभात रंजन सरकार का जन्म 21 मई, 1921 को हुआ था। अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म 21 मई, 1922 को हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का जन्म 21 मई, 1930 को हुआ था। हिंदी कवि, लेखक, व्यंग्यकार और हिंदी फिल्मों और टेलीविज़न में संवाद और पटकथा लेखक शरद जोशी का जन्म 21 मई, 1931 को हुआ था। मशहूर निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई, 1971 को हुआ था।

    7/7

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, और भारत के9वें प्रधान मंत्री राजीव गांधी का निधन 21 मई, 1991 को हुआ था। ब्रिटिश सेना के हवाई अधिकारी जॉन डटन फ्रॉस्ट का निधन 21 मई, 1993 को हुआ था। कश्मीरी वकील, राजनीतिज्ञ और कश्मीरी अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन का निधन 21 मई, 2002 को हुआ था। बंगाली मूल के बर्मी स्वतंत्रता अभियान के कम्युनिस्ट नेता सुबोध मुखर्जी का निधन 21 मई, 2005 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    Indian Navy Recruitment 2019: SSC अधिकारी पद पर निकली भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    LIC Recruitment 2019: 1753 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: 20 मई के इतिहास में दर्ज हैं कुछ अहम घटनाएं, जानें करियर
    जानें AIIMS MBBS 2019 परीक्षा का पैटर्न, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023