NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 13 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 13 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 13 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    May 13, 2019
    09:43 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 13 मई के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    चिली में 13 मई, 1643 को आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हो गई थी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 13 मई, 1998 को परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर 13 मई, 2008 तो इस्तीफ़ा दिया।

    भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 13 मई, 2010 को निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    जानकारी

    भारती ने किए दो परमाणु परीक्षण

    दिल्ली में लाल किले का निर्माण 13 मई, 1648 को पूरा हुआ। इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना 13 मई, 1830 को हुई। स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र 13 मई, 1952 को शुरू हुआ। भारत ने 13 मई, 1998 को दो परमाणु परीक्षण किए।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म 13 मई, 1905 को हुआ था।

    'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म 13 मई, 1918 को हुआ था।

    अमेरिकी हास्य अभिनेत्री बीट्रिस आर्थर का जन्म 13 मई, 1922 को हुआ।

    मध्य प्रदेश सरकार में 'भारतीय जनता पार्टी' के राजनेता कैलाश विजयवर्गीय का जन्म 13 मई, 1956 को हुआ।

    आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक नेता श्री श्री रवि शंकर का जन्म 13 मई, 1956 को हुआ।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ मलिक अम्बर का निधन 13 मई, 1626 को हुआ था।

    लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का निधन 13 मई, 1951 को हुआ था।

    अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक आर. के. नारायण का निधन 13 मई, 2001 को हुआ था।

    प्रसिद्ध चिकित्सक हेमलता गुप्ता का निधन 13 मई, 2006 को हुआ था।

    प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक, रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का निधन 13 मई, 2011 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    CBSE 12th Result 2019: कपड़े धोने वाले की बेटी ने स्कोर किए 95%, जानें CBSE
    आज का इतिहास: जानें क्या है 04 मई का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में ऐसा होगा गणित और अंग्रेजी का परीक्षा पैटर्न, जानें CBSE
    NEET Exam 2019: कल होने वाली परीक्षा के लिए ये है ड्रेस कोड, जानें अन्य बातें NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025