NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या है 21 जुलाई का इतिहास, जानकर बढ़ाएं इपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: क्या है 21 जुलाई का इतिहास, जानकर बढ़ाएं इपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: क्या है 21 जुलाई का इतिहास, जानकर बढ़ाएं इपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 21, 2019, 09:31 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: क्या है 21 जुलाई का इतिहास, जानकर बढ़ाएं इपनी जनरल नॉलेज

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 21 जुलाई के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    बेल्जियम ने 21 जुलाई, 1831 को नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने। कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर हॉल स्टार थियेटर की शुरुआत 21 जुलाई, 1883 को हुई थी। श्रीलंका में 21 जुलाई, 1960 को सीरीमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी। वांशिगटन में 21 जुलाई, 2007 को चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया था।

    इंडोनेशिया में हुआ पहला राजनीतिक चुनाव

    सोवियत संघ ने 21 जुलाई, 1940 को एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया था। संविधान ने 21 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकृत किया था। इंडोनेशिया में पहला राजनीतिक चुनाव 21 जुलाई, 1947 को शुरू हुआ था।

    इनका होता है जन्मदिन

    ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म 21 जुलाई, 1911 को हुआ था। मशहूर फ़िल्मी गीतकार आनंद बक्शी का जन्म 21 जुलाई, 1930 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म 21 जुलाई, 1934 को हुआ था। भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई, 1947 को हुआ था। अमेरिकी हास्य अभिनेता रॉबिन विलियम्स का जन्म 21 जुलाई, 1951 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी का निधन 21 जुलाई, 1906 को हुआ था। भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन 21 जुलाई, 1972 को हुआ था। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, नौसैनिक एविएटर, टेस्ट पायलट और व्यापारी एलन शेपर्ड का निधन 21 जुलाई, 1998 को हुआ था। प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन 21 जुलाई, 2001 को हुआ था। 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन 21 जुलाई, 2009 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    ये चार्टर्ड अकाउंटेंट चलाते हैं छात्रों के लिए 'सुपर 45' कार्यक्रम, नहीं लेते कोई भी डोनेशन करियर
    CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा में असफल छात्रों को अब क्या करना चाहिए? यहां से पढ़ें टिप्स CBSE
    राजस्थान: अब क्लास में मोबाइल इस्तेमाल करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई राजस्थान
    UPSSSC Recruitment 2019: फॉरेस्ट गार्ड सहित 655 पदों पर निकली भर्ती नौकरियां

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023