NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर बनना चाहते हैं भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी, तो यहां से लें सारी जानकारी
    अगली खबर
    अगर बनना चाहते हैं भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी, तो यहां से लें सारी जानकारी

    अगर बनना चाहते हैं भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी, तो यहां से लें सारी जानकारी

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 14, 2019
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सिविल सेवा में शामिल होना कई लोगों के लिए एक सपना होता है। जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सबसे अधिक मांग वाली है, वहीं भारतीय राजस्व सेवा (IRS) भी देश में एक प्रतिष्ठित सिविल सेवा है।

    IRS केंद्रीय सिविल सेवा के "समूह ए" के तहत भारत सरकार की प्रशासनिक राजस्व सेवा है।

    हम आज के अपने इस लेख में आपको IRS अधिकारियों के जीवन के बारे में सारी जानकारी देंगे।

    जानकारी

    क्या है भारतीय राजस्व सेवा?

    IRS एक केंद्रीय सिविल सेवा है, जिसमें अधिकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग और राजस्व सचिव की प्रशासनिक दिशा और वित्त मंत्री के मंत्रिस्तरीय आदेश के तहत कार्य करता है।

    यह भारत सरकार में संगठित सिविल सेवाओं में सबसे बड़ी "ग्रुप ए" केंद्रीय सिविल सेवा है।

    IRS मुख्य रूप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टेक्स को एकत्र करने और प्रशासित करने के लिए जिम्मेदार होता है।

    शुरुआत

    मिलती है यहां ट्रेनिंग

    IRS अधिकारी बनने के लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है।

    उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में उम्मीदवारों को तीन महीने का फाउंडेशन कोर्स करना होता है।

    इसके बाद कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर को नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स इनडायरेक्ट टैक्स और हरियाणा के फरीदाबाद में नारकोटिक्स में ट्रेनिंग से गुजरना होता है। वहीं इनकम टैक्स ऑफिसर को महाराष्ट्र के नागपुर में नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्स में ट्रेनिंग मिलती है।

    काम

    IRS अधिकारियों के बेसिक कार्य और जिम्मेदारियां

    आपको बता दें कि IRS अधिकारी सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक "देश के विकास, सुरक्षा और शासन के लिए राजस्व का संग्रह" करके देश की सेवा करते हैं।

    अगर हम उनके बेसिक ड्यूटीज की बात करें, तो उसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टेक्स, आयकर विभाग, जाँच पड़ताल, काले धन के खिलाफ धर्मयुद्ध, संबंधित मंत्रालयों/विभागों/संगठनों की सेवा, तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के उपाय आदि शामिल हैं।

    सेलरी

    मिलता है इतना वेतन

    प्रशिक्षण के बाद प्रोबेशनरों को आयकर/कस्टम के सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिसमें उन्हें 15,600-39,100 रुपये वेतन + ग्रेड वेतन 5,400 रुपये दिया जाता है।

    ड्यूटी कमिश्नर के अधिकारियों को 15,600-39,100 रुपये + 6,600 रुपये ग्रेड वेतन मिलेगा। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर को 15,600-39,100 + 7,600 रुपये ग्रेड वेतन मिलेगा।

    अतिरिक्त आयुक्तों को 37,400-67,000 + 8,700 रुपये ग्रेड वेतन और कमिश्नर लेवल अधिकारियों को 37,400-67,000 रुपये + 10,000 रुपये ग्रेड वेतन मिलेगा।

    अन्य वेतन

    अन्य वरिष्ठ स्तर के पद वालों को मिलेगा इतना वेतन

    अगले स्तर पर प्रिंसिपल कमिश्नर रैंक के IRS अधिकारियों को 67,000-79,000 रुपये के बीच में वेतन मिलेगा।

    चीफ कमिश्नर लेवल के अधिकारियों को 75,500-80,000 रुपये और और प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर रैंक के अधिकारियों को 80,000 रुपये (निश्चित) वेतन मिलेगा।

    IRS अधिकारियों को भी अन्य सिविल सेवकों की तरह भी कई भत्ते, रियायती दरों पर आवास सहित, आधिकारिक वाहन, विदेश में अध्ययन के विकल्प, सेवानिवृत्ति के लाभ, पेंशन आदि मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शिक्षा

    दिल्ली सरकार बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को सुधारने के लिए छात्रों को देगी एक्स्ट्रा क्लास दिल्ली
    जानें, AIIMS MBBS प्रवेश परीक्षा के पांच सबसे युवा टॉपर्स के बारे में करियर
    दिल्ली-NCR में करना चाहते हैं इंटर्नशिप, तो जुलाई महीने में इन इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन करियर
    यहां निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC 2019: पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू को पास करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता शिक्षा
    UPSC CSE 2018: जारी हुई मार्कशीट, यहां से जानें कैसे देखें नंबर शिक्षा
    UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    कल होने वाली UPSC NDA/NA I 2019 परीक्षा के लिए रखें इन बातों का ध्यान शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025