Page Loader
Bank of Baroda Recruitment 2019: 50,000 से अधिक वेतन वाले पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Bank of Baroda Recruitment 2019: 50,000 से अधिक वेतन वाले पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Jul 13, 2019
09:31 pm

क्या है खबर?

अगर आप भी बैंक भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि इस लेख से पढ़ सकते हैं।

तिथियां

आज से शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई, 2019 यानी आज से शुरू हो गई है और आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 02 अगस्त, 2019 है। आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 02 अगस्त, 2019 है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट IT अधिकारी के कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार को 45,950 रुपये से 51490 रुपये वेतन दिया जाएगा।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता

किसी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए दी गई पात्रता को जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। इसके साथ ही उम्मीदवार संबंधित विषय में अनुभव होना भी अनिवार्य है। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Careers विकल्प पर जाएं। अब इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक लई लिंक खुलकर आएगी। इसके बाद मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके आपको आवेदन करना होगा। हम आपक सलाह देंगे कि आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरे गए विवरण जरुर जांच लें।

जानकारी

आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें