Page Loader
आज का इतिहास: 21 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में जानें

आज का इतिहास: 21 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में जानें

Feb 22, 2019
12:28 pm

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए। देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद भी होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है जो UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। आइए जानें क्या है 21 फरवरी का इतिहास।

घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

21 फरवरी, 1613 को रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ था। डचों ने 21 फरवरी, 1795 को श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया था। अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट 21 फरवरी, 1842 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी और नवाज शरीफ़ ने 21 फरवरी, 1999 को लाहौर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन 21 फरवरी, 2005 को किया था।

जन्मदिवस

इनका होता है जन्मदिवस

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म 21 फरवरी, 1894 को हुआ था। कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म 21 फरवरी, 1896 को हुआ था। लेखक कृष्ण प्रकाश बहादुर का जन्म 21 फरवरी, 1924 को हुआ था। राजनीतिज्ञ रॉबर्ट मुगाबे का जन्म 21 फरवरी, 1924 को हुआ था। अमेरिकी लेखक डेविड फोस्टर वालेस का जन्म 21 फरवरी, 1962 को हुआ था। अमेरिकी गायिका जेनिफर लव हेविट का जन्म 21 फरवरी, 1979 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

पोप जूलियस II (Pope Julius II) का निधन 21 फरवरी, 1513 को हुआ था। अंग्रेजी फुटबॉलर डंकन एडवर्ड्स का निधन 21 फरवरी, 1958 को हुआ था। अफ्रीकी-अमेरिकी मुस्लिम मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता मेलकॉम एक्स (Malcolm X) का निधन 21 फरवरी, 1965 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन 21 फरवरी, 1970 को हुआ था। भारतीय अभिनेत्री नूतन का निधन 21 फरवरी, 1991 को हुआ था।