NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर आप करना चाहते हैं स्टार्टअप में नौकरी, तो होनी चाहिए ये पांच तकनीकी स्किल
    अगली खबर
    अगर आप करना चाहते हैं स्टार्टअप में नौकरी, तो होनी चाहिए ये पांच तकनीकी स्किल

    अगर आप करना चाहते हैं स्टार्टअप में नौकरी, तो होनी चाहिए ये पांच तकनीकी स्किल

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 21, 2019
    12:05 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों ज़्यादातर युवा एक अच्छे स्टार्टअप में नौकरी करना चाहते हैं।

    स्टार्टअप में नौकरी करने के लिए आपके पास कुछ तकनीकी स्किल्स का होना बहुत जरूरी है।

    तकनीकी स्टार्टअप में नौकरी के इच्छुक लोगों को ऐसी तकनीकी स्किल्स विकसित करनी चाहिए जिनकी मांग की जाती है।

    हमने अपने आज के इस लेख में पांच तकनीकी स्किल्स बताई हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से स्टार्टअप में नौकरी पा सकते हैं।

    आइए जानें वे पांच स्किल्स क्या हैं।

    स्किल 1

    प्रोग्रामिंग है एक महत्वपूर्ण तकनीकी स्किल

    प्रोग्रामिंग कंप्यूटर साइंस का एक महत्वपूर्ण भाग होता है, इसलिए तकनीकी की नौकरी करने के लिए आपको प्रोग्रामिंग जरूर आनी चाहिए।

    आज के समय में कई भाषाओं में कुशलता रखने वाले प्रोग्रामर की सबसे अधिक मांग हैं। स्टार्टअप में नौकरी पाने के लिए अपको प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए।

    इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि अगर आपके पास प्रोग्रामिंग स्किल नहीं है, तो उसे विकसित करने के साथ-साथ उस पर अच्छी पकड़ बनाएं।

    स्किल 2

    सूचना सुरक्षा और साइबर सुरक्षा स्किल का होना भी है जरूरी

    आज के समय में तकनीकी बहुत आगे बढ़ गई है और जहां एक तरफ इसके कई फायदे हैं, तो दूसरी तरफ इसके नुकसान भी हैं। आए दिन आप साइबर क्राइम की खबरें सुनते रहते हैं।

    कंपनियों को सूचनाओं की चोरी, गलत उपयोग, संशोधन, इलेक्ट्रॉनिक डेटा को नष्ट करने जैसे विभिन्न समस्याओं से बचाने के लिए सुरक्षा टीमों की आवश्यकता होती है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2020 तक सूचना सुरक्षा और साइबर सुरक्षा में नौकरियों के बहुत मौके होंगे।

    स्किल 3

    सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की स्किल भी है जरूरी

    सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सबसे आवश्यक तकनीकी स्किल्स में से एक है।

    कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की बहुत मांग है, जिससे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की भी काफी मांग बढ़ रही है।

    सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स आवश्यक सॉफ्टवेयर का डेवलपमेंट, विश्लेषण, डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, डॉक्यूमेंटेशन, टेस्टिंग आदि करते हैं।

    आज के समय में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में वेबसाइट और मोबाइल ऐप डेवलपर्स की सबसे अधिक मांग है।

    स्किल 4

    मोबाइल ऐप डेवलपर्स की भी है ज़्यादा मांग

    मोबाइल ऐप डेवलपमेंट एक और महत्वपूर्ण तकनीकी स्किल है।

    मोबाइल ऐप डेवलपमेंट में विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों पर मोबाइल के लिए एप्लिकेशन विकसित की जाती हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि ऐप डेवलपर्स हमेशा से मांग में रहे हैं और आगे भी बने रहेंगे।

    इसके अलावा UX और UI डिज़ाइन स्किल्स वाले डेवलपर्स के लिए भी अधिक मौके होते हैं।

    स्किल 5

    ज़्यादातर कंपनियों को चाहिए डेटा एनालिस्ट

    डेटा एनालिटिक्स, डेटा साइंस का तेजी से विस्तार कर रहा है। डेटा एनालिस्ट की मांग स्टार्टअप में बहुत अधिक होती है।

    स्टार्टअप के पास बहुत अधिक डेटा होता है और डेटा एनालिसिस की जानकारी बहुत ही कम लोंगो को होती है।

    इसलिए अगर आप में डेटा एनालिसिस की स्किल्स हैं, तो आपके लिए एक अच्छे स्टार्टअप में नौकरी पाना बहुत आसान हो जाएगा।

    इसके साथ ही आगे आने वाले समय में डेटा एनालिस्ट का बहुत अच्छा स्कोप भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    आज का इतिहास: क्या-क्या घटित हुआ था 13 फरवरी को, इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    BSEB Exam 2019: 12वीं के दो विषयों की परीक्षा के समय में हुआ बदलाव, जानें बिहार
    CBSE Board Exam: इस बार आसान होंगी परीक्षाएं, जानें क्यों इस्तेमाल होगा ट्रेटा सॉफ्टवेयर CBSE
    उत्तर प्रदेश में हर 5 में से 1 लड़की बाल विवाह का शिकार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025