आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 फरवरी को, जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

अगर आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इतिहास के बारे में जानना बहुत जरूरी है। सिर्फ UPSC की तैयारी करने वालों को ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को भी इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आए हैं जो आपको 19 फरवरी के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें 19 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं।
19 फरवरी, 1674 को ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं थीं। थॉमस एडीसन ने 19 फरवरी, 1878 को फोनोग्राफ का पेटेंट कराया था। 19 फरवरी, 1891 को अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ था। भारत में 19 फरवरी, 1986 को पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुई थी। तुवालू 19 फरवरी, 2000 को संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना था। पाकिस्तान ने 19 फरवरी, 2006 में हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया था।
डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टेर्गार्ड ने 19 फरवरी, 1999 में वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई थी। संस्कृत कवि स्वामी श्री रामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए 19 फरवरी, 2008 में वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया था।
प्रसिद्ध यूरोपियन खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस का जन्म 19 फरवरी, 1473 को हुआ था। मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था। राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म 19 फरवरी, 1898 को हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर का जन्म 19 फरवरी, 1906 को हुआ था। भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म 19 फरवरी, 1925 को हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 19 फरवरी, 1915 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 19 फरवरी, 1956 को हुआ था। मेजर जनरल पर्सी होबार्ट का निधन 19 फरवरी, 1957 को हुआ था। प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन 19 फरवरी, 1992 को हुआ था। चीनी राजनेता डेंग जियाओपिंग का निधन 19 फरवरी, 1997 को हुआ था। अभिनेत्री थीनिर्मलम्मा का निधन 19 फरवरी, 2009 को हुआ था।