LOADING...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है ये दिग्गज 
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है (तस्वीर: एक्स/BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है ये दिग्गज 

Aug 25, 2025
05:16 pm

क्या है खबर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भिड़ंत हमेशा रोमांच और जज्बात से भरपूर होती है। इन मुकाबलों में हर रन की अहमियत होती है और कई बल्लेबाज अपने बल्ले से यादगार प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने इस चिर-प्रतिद्वंद्विता में लगातार रन बनाकर अपना दबदबा कायम रखा है। ऐसे में एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली (492 रन) 

पहले स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मुकाबले खेले थे और इसकी 11 पारियों में 70.28 की उम्दा औसत के साथ 492 रन बनाने में सफल रहे थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 123.92 की रही थी। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82* रन रहा था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 49 चौके और 11 छक्के लगाए थे।

#2

मोहम्मद रिजवान (228 रन) 

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2021 में अपना पहला मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 5 पारियों में 57 की औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। रिजवान ने भारत के खिलाफ 18 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

#3

शोएब मलिक (164 रन) 

साल 2007 में भारत के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने वाले शोएब मलिक इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों की 8 पारियों में 27.33 की औसत से 164 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 103.79 की रही है। मलिक के बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 रन रहा है। इस स्टार खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 14 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

#4

मोहम्मद हफीज (156 रन) 

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 2007 में खेला था। आखिरी बार वह 2021 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 8 मुकाबले खेले थे और इसकी 7 पारियों में 26 की औसत से 156 रन बनाने में सफल रहे थे। उनकी स्ट्राइक रेट 118.18 की रही थी। हफीज ने भारत के खिलाफ 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे।