Page Loader
आज का इतिहास: 18 मई के इतिहास के बारे में जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 18 मई के इतिहास के बारे में जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

May 18, 2019
10:27 am

क्या है खबर?

इतिहास के बारे में आप जितना जानें, उतना कम है। हमारे देश और दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए। ये उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको इतिहास में दर्ज 18 मई की घटनाओं के बारे में बताएगा। आइए जानें कुछ प्रमुख घटनाएं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक 17 मई, 1912 को रिलीज हुई थी। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल 18 मई, 2007 को असीमित समय के लिए बढ़ा दिया गया था। पार्श्वगायक नितिन मुकेश को 18 मई, 2008 को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया था। भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को 18 मई, 2008 को उनकी किताब एनिमल पीपल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया था।

जानकारी

जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ

बिट्रेन ने फ्रांस के खिलाफ 18 मई, 1756 को युद्ख की घोषणा की। जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन 18 मई, 1848 को हुआ था। नेपाल नरेश को 18 मई, 2006 को कर के दायरे में लाया गया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म 18 मई, 1914 को हुआ था। डेनमार्की संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म 18 मई, 1922 को हुआ था। अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य वेंकटरमन राधाकृष्णन का जन्म 18 मई, 1929 को हुआ था। भारत के 11वें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म 18 मई, 1933 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य कलाकार, लेखक और निर्माता टीना फे का जन्म 18 मई, 1970 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन 18 मई, 1966 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म, मंच और टेलीविजन अभिनेत्री एलिजाबेथ मोंटगोमरी का निधन 18 मई, 1995 को हुआ था। प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन 18 मई, 2012 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन 18 मई, 2017 को हुआ था। भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधव दवे का निधन 18 मई, 2017 को हुआ था।