Page Loader
आज का इतिहास: जानें 11 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 11 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

May 11, 2019
07:55 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 11 मई का इतिहास

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर 11 मई, 1784 को हस्ताक्षर हुए थे। इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में 11 मई, 1985 को आग लगने से 40 लोंगो की मौत हुई थी। स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने दिल्ली पर 11 मई, 1857 को कब्जा कर लिया था। न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला 11 मई, 1995 को हुआ था।

जानकारी

फ्रांस ने किया परमाणु परीक्षण

दिल्ली में 11 मई, 1857 को सिपाही विद्रोह भड़का। रेडियो स्टेशन केजीयू का 11 मई, 1922 को हवाई में प्रसारण शुरू हुआ। फ्रांस ने 11 मई, 1988 को परमाणु परीक्षण किया। बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 11 मई, 1965 को 17 हजार लोग मरे थे।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई, 1912 को हुआ था। भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई, 1918 को हुआ था। हिंन्दी फिल्मोँ के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म 11 मई, 1950 को हुआ था। मंच और स्क्रीन की अंग्रेजी-अमेरिकी अभिनेत्री नताशा रिचर्डसन का जन्म 11 मई, 1963 को हुआ था। कनाडाई अभिनेता और संगीतकार कोरी मोन्टेठ का जन्म 11 मई, 1982 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

जमैका के गायक और गीतकार बॉब मार्ले का निधन 11 मई, 1981 को हुआ था। ब्रिटिश खुफिया के उच्च रैंकिंग सदस्य किम फिलबी का निधन 11 मई, 1988 को हुआ था। अंग्रेजी लेखक, पटकथा लेखक, निबंधकार, हास्यकार, व्यंग्यकार और नाटककार डगलस एडम्स का निधन 11 मई, 2001 को हुआ था। भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन 11 मई, 2002 को हुआ था।