NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 15 अक्टूबर को हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 15 अक्टूबर को हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: 15 अक्टूबर को हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं
    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 15, 2019, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 15 अक्टूबर को हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

    UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। आज की प्रमुख घटनाओं में एक ये भी है कि आज के दिन अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। आइए 15 अक्टूबर का इतिहास जानें।

    आज है एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन

    अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। जिन्होंने साल 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 15 अक्टूबर, 1931 उनका जन्म रामेश्वरम तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने फिजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। उन्होंने लगभग चार दशक मुख्य रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में बिताए। उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की थी।

    कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं

    अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने 15 अक्टूबर, 1924 को स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था। टाटा कंपनी ने 15 अक्टूबर, 1932 को टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की थी। त्रिपुरा राज्य को भारत में 15 अक्टूबर, 1949 को सम्मिलित किया गया था। मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को 15 अक्टूबर, 1951 को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई थी।

    सोवियत संघ ने किया परमाणु परीक्षण

    सोवियत संघ ने 15 अक्टूबर, 1978 में परमाणु परीक्षण किया। उज्ज्वला पाटिल 15 अक्टूबर, 1988 को पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला बनी थी। सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को 15 अक्टूबर, 1990 को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

    इनका होता है जन्मदिन

    मुग़ल शासक अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 को हुआ था। भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को हुआ था। भारतीय पत्रकार और मीडिया व्यक्तित्व प्रणॉय रॉय का जन्म 15 अक्टूबर, 1949 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर का जन्म 15 अक्टूबर, 1957 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    डच विदेशी नर्तक माता हरी का निधन 15 अक्टूबर, 1917 को हुआ था। एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन 15 अक्टूबर, 1961 को हुआ था। पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन 15 अक्टूबर, 1975 को हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन 15 अक्टूबर, 1999 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023