NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 07 अक्टूूबर के इतिहास में दर्ज है कई प्रमुख घटनाएं, जानें
    करियर

    आज का इतिहास: 07 अक्टूूबर के इतिहास में दर्ज है कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    आज का इतिहास: 07 अक्टूूबर के इतिहास में दर्ज है कई प्रमुख घटनाएं, जानें
    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 07, 2019, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 07 अक्टूूबर के इतिहास में दर्ज है कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में पता ;चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 07 अक्टूबर का इतिहास के बारे में जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    मदर टेरेसा ने 07 अक्टूबर, 1950 को कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी। चंडीगढ़ 07 अक्टूबर, 1952 को पंजाब की राजधानी बना था। सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर 07 अक्टूबर, 1959 को ली गई थी। सोवियत संघ ने 07 अक्टूबर, 1977 को चौथे संविधान को अंगीकार किया था। आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' 07 अक्टूबर, 2001 को शुरू हुआ था।

    मुग़ल सेना ने कश्मीर में किया प्रवेश

    मुग़ल सेना ने 07 अक्टूबर, 1586 को कश्मीर में प्रवेश किया था। बंगाल में 07 अक्टूबर, 1737 को 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हो गई थी। विलेम द्वितीय 07 अक्टूबर, 1840 को नीदरलैंड का राजा बना।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म 07 अक्टूबर, 1907 को हुआ था। प्रसिद्ध गजल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म 07 अक्टूबर, 1914 को हुआ था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म 07 अक्टूबर, 1922 को हुआ था। रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म 07 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म 07 अक्टूबर, 1978 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन 07 अक्टूबर, 1708 को हुआ था। अमेरिकी लेखक, संपादक और साहित्यिक आलोचक एडगर एलन पो का निधन 07 अक्टूबर, 1849 को हुआ था। केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन 07 अक्टूबर, 1971 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडियन और टेलीविजन समाचार रिपोर्टर चार्ल्स रॉकेट का निधन 07 अक्टूबर, 2005 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    IGNOU दे रही है छात्रों को कैश प्राइज जीतने का मौका, इस कॉन्टेस्ट में लें भाग करियर
    डिजाइनिंग के ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं? जनवरी में होगी परीक्षा करियर
    आज का इतिहास: 06 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज करियर
    12वीं के बाद भी बना सकते हैं सिनेमेटोग्राफी में करियर, जानें कैसे बने सिनेमेटोग्राफर करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023