दिल्ली-NCR में इन कंपनियों में करें फाइनेंस की पेड इंटर्नशिप, मिलेगा 25,000 रुपये तक स्टाइपेंड
क्या है खबर?
किसी भी नौकरी की शुरुआत करने से पहले अगर आप इंटर्नशिप कर लेते हैं, तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद होता है।
आज के समय में ऐसे कई अच्छे करियर विकल्प हैं, जिसमें छात्र एक अच्छा करियर बना सकते हैं। कई अच्छे करियर विकल्प में एक फाइनेंस भी हैं।
आज के इस लेख में हन आपको दिल्ली-NCR में कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही फाइनेंस की पेड इंटर्नशिप के बारे में बताएंगे।
#1
इसमें मिलेगा अच्छा स्टाइपेंड
Pearson India Education Services Private Limited नोएडा आपको एक अच्छी इंटर्नशिप का मौका दे रही है।
इस इंटर्नशिप के लिए आपको 25,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए आप 18 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। ये छह महीने की होगी।
इसके लिए आपको MS-Office, MS-PowerPoint, अकाउंटिंग, MS-Excel और फाइनेंशियल मॉडलिंग आनी चाहिए।
इस इंटर्नशिप की अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
#2
Hexagon AB में करें इंटर्नशिप
Hexagon AB गुरूग्राम आपको अच्छे स्टाइपेंड वाली पेड इंटर्नशिप का मौका दे रही है।
ये इंटर्नशिप पूरे छह महीने के लिए है। इसमें आपको 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए आप 29 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
इसमें आपको स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट के साथ-साथ जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। इसमें आपको फाइनेंस, नियंत्रण और अकाउंट का काम देखना होगा।
इसकी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
#3
इसमें करें तीन महीने की इंटर्नशिप
Intello Labs गुरूग्राम आपको तीन महीने की इंटर्नशिप करा रही है। जिसमें आपको 13,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए आपको 15 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन करना होगा।
इसके लिए आपको MS-Word, MS-PowerPoint और MS-Excel पर काम करना आना चाहिए।
इसमें आपको बजट विकास और कैश फ्लो का मैनेजमेंट आदि कार्य करना होगा।
इसकी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी
गुरूग्राम में करें इंटर्नशिप
Fabulous Media Private Limited गुरूग्राम में छह महीने की इंटर्नशिप के लिए 22 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 10,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसकी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
#5
Grapes Digital में करें इंटर्नशिप
Grapes Digital में भी आप फाइनेंस की पेड इंटर्नशिप कर सकते हैं। ये पूरे चार महीने की इंटर्नशिप करा रही है। इसके लिए आपको 10,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2019 है। इसके लिए आपको MS-Office और Tally आनी चाहिए।
इसकी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।