NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था अभिनेता प्राण का निधन, जानें अन्य कई घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था अभिनेता प्राण का निधन, जानें अन्य कई घटनाएं

    आज का इतिहास: आज के दिन हुआ था अभिनेता प्राण का निधन, जानें अन्य कई घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 12, 2019
    09:06 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    12 जुलाई के इतिहास में ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज अभिनेता प्राण का हुआ था निधन।

    आइए जानें इतिहास।

    प्राण

    आज है प्राण का पुण्यतिथि

    प्राण कृष्ण सिकंद को ज्यादातर लोग प्राण नाम से जानते थे। वे एक बेहतरीन अभिनेता थे।

    अपने अच्छे करियर में प्राण ने 350 से अधिक फिल्में की हैं।

    प्राण ने अपने करियर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता और 1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    उन्हें 2000 में स्टारडस्ट द्वारा "विलेन ऑफ द मिलेनियम" के रूप में सम्मानित किया गया।

    जीवन

    यहां हुआ था जन्म

    प्राण का जन्म 12 फरवरी, 1920 को कोटिगढ़ पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में एक अमीर पंजाबी परिवार में हुआ था।

    उनके पिता कृष्ण सिकंद एक सिविल इंजीनियर और एक सरकारी सिविल ठेकेदार थे और उनकी माँ का नाम रामेश्वरी था।

    उनके पिता की नौकरी स्थानांतरणीय नौकरी थी, इसलिए प्राण ने देहरादून, कपूरथला, मेरठ और उन्नाव (उत्तर प्रदेश) सहित कई स्थानों पर अध्ययन किया। अंत में रामपुर में हामिद स्कूल से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज 'डायना' का 12 जुलाई, 1823 को कोलकाता में अनावरण किया गया था।

    टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 12 जुलाई, 1918 को विस्फोट हुआ था। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई थी।

    महात्मा गाँधी की हत्या के बाद RSS पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 12 जुलाई, 1949 को हटाया गया था।

    उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 12 जुलाई, 2003 को बातचीत के लिए सहमत किया गया था।

    जानकारी

    तत्कालीन सोवियत संघ को मिली मान्यता

    अमेरिकी कांग्रेस ने 12 जुलाई, 1862 को मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया गया। बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 12 जुलाई, 1879 को हुई थी। बेल्जियम ने 12 जुलाई, 1935 को तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 12 जुलाई, 1895 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 12 जुलाई, 1909 को हुआ था।

    क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई, 1965 को हुआ था।

    भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 12 जुलाई, 1982 को हुआ था।

    नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 12 जुलाई, 1997 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती पुण्यतिथि

    लोदी वंश के संस्थापक बहलोल खान लोदी का दिल्ली में 12 जुलाई, 1489 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 12 जुलाई, 1999 को हुआ था।

    विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 12 जुलाई, 2012 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 12 जुलाई, 2013 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    SAIL Recruitment 2019: एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    बिहार बोर्ड: छात्रों को मिली बड़ी राहत, परीक्षा का बदला पैटर्न, जानें क्या हुए बदलाव बिहार
    Air India में केबिन क्रू पदों के लिए केवल इंटरव्यू देकर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    अपने सपने और जुनून को पूरा करने के लिए इन IITian ने छोड़ी अच्छी नौकरी करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025