
दिल्ली में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव नाले में फेंका
क्या है खबर?
दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को अपने पति की हत्या कर शव को हरियाणा के सोनीपत स्थित एक नाले में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली के अलीपुर निवासी सोनिया (34) और सोनीपत निवासी उसका प्रेमी रोहित (28) शामिल हैं। मामले का एक अन्य संदिग्ध विजय अभी फरार है। हत्या का कारण कथित तौर पर सोनिया का रोहित के साथ प्रेम प्रसंग और पति प्रीतम का दुर्व्यवहार बताया गया है।
अपराध
प्रीतम के खिलाफ दर्ज से 10 से अधिक मामले
पुलिस ने बताया कि मृतक प्रीतम प्रकाश (42) है। उसके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। 5 जुलाई, 2024 को सोनीपत के गन्नौर में अपनी बहन के घर सोनिया से झगड़ा होने के बाद प्रीतम वहां से चला गया, लेकिन उसी रात बाद में वापस आ गया। उसके बाद सोनिया ने प्रेमी विजय के साथ प्रीतम की हत्या की साजिश रची और उसे इस काम के लिए 50,000 की पेशकश की।
वारदात
आरोपियों ने कैसे दिया था वारदात को अंजाम?
पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई को सोनिया छत पर सो रही थी। उसी दौरान विजय ने प्रीतम की हत्या कर दी और उसका शव अगवानपुर के पास एक नाले में फेंक दिया। उसने सोनिया को शव का वीडियो भी भेजा था। 20 जुलाई को सोनिया ने अलीपुर थाने में प्रीतम में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसमें दावा किया था कि उसका पति बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस तमाम प्रयासों के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा पाई।
जानकारी
हरियाणा पुलिस को शव मिलने के बाद भी नही हुई थी शिनाख्त
इधर, हरियाणा पुलिस को हत्या की वारदात के कुछ दिन बाद ही नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था, लेकिन वह उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई थी। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है।
खुलासा
पुलिस ने कैसे किया वारदात का खुलासा?
मामले की जांच में पुलिस को प्रीतम का मोबाइल नंबर मिला, जो लगभग एक साल बाद सक्रिय हुआ था। निगरानी से पता चला कि फोन सोनीपत में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे पुलिस रोहित तक पहुंच गई। शुरुआत में जांचकर्ताओं को गुमराह करने के बाद रोहित ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और बताया कि सोनिया ने प्रीतम की हत्या के लिए विजय को पैसे दिए थे। पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है।
अपराध
रोहित 4 आपराधिक मामलों में रहा है शामिल
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद सोनिया ने प्रीतम का ऑटो रिक्शा साढ़े 4 लाख रुपये में बेचकर उसका मोबाइल फोन रोहित को दे दिया था। सोनिया ने महज 15 साल की उम्र में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रीतम से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। इस बीच, रोहित हत्या और हथियार रखने से जुड़े 4 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह खुद भी शादीशुदा है और उसका सोनिया के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था।