
टेस्ट सीरीज: 21वीं सदी में एक सीरीज में इन कप्तानों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल किया। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 750 से अधिक रन बनाए। यह कप्तानी करते हुए उनकी पहली सीरीज थी, जिसमें गिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस सीरीज में उन्होंने 4 शतक भी अपने नाम किए। इस बीच 21वीं सदी में किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों के बारे में जानते हैं।
#1
स्टीव स्मिथ (774 रन, 2019)
एशेज सीरीज 2019 इंग्लैंड में खेली गई थी, जो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी। उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस प्रमुख बल्लेबाज ने 4 मैचों की 7 पारियों में 110.57 की अविश्वनीय औसत के साथ 774 रन बनाए थे। उन्होंने 211 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 92 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
#2
स्टीव स्मिथ (769 रन, 2014-15)
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 में अपने घर पर खेलते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया था। ऑस्ट्रलियाई कप्तान स्मिथ ने 8 पारियों में 67.75 की औसत के साथ 769 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। उनके बाद कोहली ने 8 ही पारियों में 692 रन अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस सीरीज में एडिलेड और ब्रिसबेन टेस्ट को जीतने में सफलता हासिल की थी।
#3
एलेस्टेयर कुक (766 रन, 2010-11)
एशेज 2010-11 सीरीज को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 3-1 से जीता था। तत्कालीन इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक ने जोरदार प्रदर्शन किया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127.66 की औसत के साथ 766 रन बनाए थे। उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। कुक के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने उस सीरीज में 600 रन का आंकड़ा भी नहीं छूआ था।
#4
शुभमन गिल (754 रन, 2025)
गिल ने सीरीज में 5 मुकाबले खेले और इसकी 10 पारियों में 75.40 की उम्दा औसत के साथ 754 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 4 शतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा। उनके बल्ले से 85 चौके और 12 छक्के निकले। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में 147 और 8, एजबेस्टन में 269 और 161, लॉर्ड्स में 16 और 6, ओल्ड ट्रैफर्ड में 12 और 103, ओवल में 21 और 11 के स्कोर किए।