Page Loader
आज का इतिहास: 08 अगस्त का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 08 अगस्त का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 08, 2019
05:54 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 08 अगस्त के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने 08 अगस्त, 1919 को अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 08 अगस्त, 1942 को मुंबई में 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' पारित किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने 08 अगस्त, 1945 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए थे। द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने 08 अगस्त, 1945 को मेर जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। पाकिस्तान ने 08 अगस्त, 1947 को अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी थी।

जानकारी

फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ की युद्ध की घोषणा

फ्रांस ने 08 अगस्त, 1549 को इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। डेनमार्क और स्वीडन में 08 अगस्त, 1700 को शांति संधि पर हस्ताक्षर किए थे। जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना 08 अगस्त, 1864 को हुई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म 08 अगस्त, 1915 को हुआ था। कॉर्पोरेट रणनीति के प्रोफेसर एम एस स्वामीनाथन का जन्म 08 अगस्त, 1926 को हुआ था। भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म 08 अगस्त, 1940 को हुआ था। प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म 08 अगस्त, 1948 को हुआ था। बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म 08 अगस्त, 1949 को हुआ था। भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म 08 अगस्त, 1952 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी लेखक शर्ली जैक्सन का निधन 08 अगस्त, 1965 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और डांसर लुईस ब्रूक्स का निधन 08 अगस्त, 1985 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का निधन 08 अगस्त, 2000 को हुआ था। दक्षिण अफ्रीकी लेखक और सार्वजनिक वक्ता अहमद दीदात का निधन 08 अगस्त, 2005 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री, पटकथा लेखक, गायिका और गीतकार करेन ब्लैक का निधन 08 अगस्त, 2013 को हुआ था।