Page Loader
आज का इतिहास: जानें क्या दर्ज है 02 अगस्त के इतिहास में, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें क्या दर्ज है 02 अगस्त के इतिहास में, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 02, 2019
09:27 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

ब्रितानी संसद ने 02 अगस्त, 1858 को ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया था। लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे 02 अगस्त, 1870 को शुरु हुआ था। ब्रिटिश सरकार ने 02 अगस्त, 1935 को भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया था। इटली में 02 अगस्त, 1980 को बम धमाका हुआ, जिससे 85 लोगों की मौत हो गई थी।

जानकारी

गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट हुआ पारित

नीदरलैंड ने 02 अगस्त, 1831 को दस दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया। ब्रिटिश सरकार ने 02 अगस्त, 1858 को गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया। चीन में 02 अगस्त, 1922 को समुद्री तूफान टाइफून से साठ हजार लोगों की मृत्यु हुई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और केमिस्ट्री के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 02 अगस्त, 1861 को हुआ था। मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 02 अगस्त, 1877 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 02 अगस्त, 1922 को हुआ था। 11वीं और 12वीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 02 अगस्त, 1955 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

इतालवी संगीतकार, गायक एनरिको कारूसो का निधन 02 अगस्त, 1921 को हुआ था। हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक करन दीवान का निधन 02 अगस्त, 1979 को हुआ था। पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 02 अगस्त, 1980 को हुआ था। स्कॉटलैंड में जन्मे अमेरिकी आविष्कारक, वैज्ञानिक और इंजीनियर अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का निधन 02 अगस्त, 1922 को हुआ था। संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वॉरेन जी हार्डिंग का निधन 02 अगस्त, 1923 को हुआ था।