Page Loader
GATE या IIT JAM में क्या है बेहतर विकल्प? इस कन्फ्यूजन को यहां से करें दूर

GATE या IIT JAM में क्या है बेहतर विकल्प? इस कन्फ्यूजन को यहां से करें दूर

Aug 01, 2019
06:51 pm

क्या है खबर?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) और IIT JAM (M.Sc के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा) भारत की अधिक मांग वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में से हैं। ये परीक्षा छात्रों को टॉप शैक्षिक संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हालांकि, कई छात्रों को GATE या IIT JAM में से कौन बेहतर विकल्प है, इसको लेकर कन्फ्यूजन होती है। इसलिए हमने यहाँ GATE और IIT JAM के बारे में सब कुछ बताया है।

GATE

क्या है GATE?

GATE का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर और IITs द्वारा संयुक्त रूप से हर साल आयोजित किया जाता है। यह मुख्य रूप से प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन (ME, M.Tech, and PhD) पाठ्यक्रमों में स्नातक इंजीनियरों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कई अन्य टॉप विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रवेश के लिए GATE स्कोर का उपयोग करते हैं। PSU भर्ती के लिए GATE स्कोर का भी उपयोग किया जाता है।

IIT JAM

क्या होता है IIT JAM?

IIT JAM का आयोजन IITs में से कोई एक IIT करती है। IIT JAM का आयोजन IIT, IISc, IISER, NIT और अन्य टॉप संस्थानों द्वारा संचालित पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग IIT JAM क्वालीफाई करते हैं, वे M.Sc (चार सेमेस्टर), संयुक्त M.Sc और PhD आदि कर सकते हैं।

पात्रता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

GATE के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। IIT JAM के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान या एप्लाइड विज्ञान में 55% नंबर के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, इंजीनियरिंग स्नातक IIT JAM के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पात्रता उस इंजीनियरिंग ब्रांच पर निर्भर करती है, जिसमें उन्होंने स्नातक किया था।

स्कोर

इतने वर्ष के लिए मान्य होंगे स्कोर

GATE 25 इंजीनियरिंग विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं IIT JAM में गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स स्टैटिक्स, जियोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंस और बायोटेक्नॉलॉजी सहित सात विषयों के लिए पेपर होते हैं। एक उम्मीदवार का GATE स्कोर तीन साल तक के लिए मान्य होता है, जबकि IIT JAM स्कोर केवल एक वर्ष के लिए मान्य होता है। हालांकि, गेट स्कोर केवल पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिए तीन साल के लिए मान्य है न कि PSU भर्ती के लिए।

GATE और IIT JAM

GATE और IIT JAM में ये है अंतर

GATE BTech/BE स्नातकों के लिए है जबकि IIT JAM मुख्य रूप से B.Sc डिग्री धारकों के लिए आयोजित किया जाता है। इंजीनियरिंग से स्नातक करने वाले GATE और IIT JAM दोनों के लिए जा सकते हैं। हालांकि जो लोग इंजीनियरिं/तकनीकी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं उन्हें GATE के लिए जाना चाहिए। इससे वे PSU नौकरियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान और इंटर डिसिप्लिनरी साइंसेज/प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में R&D करियर बनाने के इच्छुक IIT-JAM के लिए जा सकते हैं।