Page Loader
गूगल भारत के लिए कर रही AI का निर्माण, पूरी दुनिया को होगा फायदा 
गूगल दुनियाभर के लिए भारत में AI विकसित कर रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल भारत के लिए कर रही AI का निर्माण, पूरी दुनिया को होगा फायदा 

Jul 19, 2025
12:59 pm

क्या है खबर?

दिग्गज टेक कंपनी गूगल भारत में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अनुसंधान प्रयासों को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य लोगों को कृषि, स्वास्थ्य सेवा और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण वाले उत्पाद और समाधान बनाने में मदद करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक मॉडल देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रतिबिंबित करें। इसका एक मुख्य आकर्षण देशभर में फसलों की निगरानी में मदद के लिए API है, जो उपग्रह डाटा और मशीन लर्निंग का उपयोग करता है।

शोध 

इन बातों पर केंद्रित है यह शोध 

यह शोध कृषि, मातृ स्वास्थ्य, रोगी देखभाल और रोग उपचार, सांस्कृतिक संरक्षण और विभिन्न भाषाओं जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों पर केन्द्रित है। गूगल डीपमाइंड में भारत और एशिया प्रशांत के वरिष्ठ निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा, "हमने मौलिक अनुसंधान को आगे बढ़ाना जारी रखा है, जो कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करता है।" शोधकर्ताओं का मानना है कि भाषाई, आर्थिक और सांस्कृतिक जटिलता को ध्यान में रखकर किए जा रहे उनके कार्य से लोगों को लाभ मिल सकता है।

AMED API

AMED API के कृषि के बारे में देता है जानकारी 

कंपनी ने AMED API पेश किया है, जो फसल लेबल, कच्ची उपग्रह इमेजरी और मशीन लर्निंग का उपयोग करके खेतों में फसलों की निगरानी और कृषि घटनाओं का पता लगाने में सहायक है। यह 12 प्रमुख फसलों की पहचान कर अलग-अलग खेतों में फसल के प्रकार, खेत के आकार, बुवाई और कटाई की तारीखों का विवरण देता है। साथ ही गूगल जेमिनी 2.5 में इंडिक भाषाओं के लिए टोकनाइजेशन कर रही है, जो कई भाषाओं काे सपोर्ट करेगी।