NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास
    करियर

    आज का इतिहास: 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास
    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 05, 2019, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इतिहास

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। 05 जून के इतिहास में कई ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानें इतिहास।

    आज ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस

    पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा थी। इसको शुरु करने के लिए 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा की गई थी। बता दें कि 5 जून, 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

    भारत में कब हुआ लागू

    भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर, 1986 को लागू किया गया था हर साल UNEP पर्यावरण संरक्षण के अभियान को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष थीम और नारा चुनता है।। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पूरी दुनिया में अनेक गतिविधियों का आयोजन होता है। पूरी दुनिया में लोग आज के दिन पेड़-पौधे लगाते हैं, साफ-सफाई अभियान चलाते हैं। स्कलों में बच्चों को इसके प्रति जागरुक किया जाता है।

    UP के मुख्यमंत्री योगी का आज होता है जन्मदिन

    योगी आदित्यनाथ एक भारतीय साधु और हिंदू राष्ट्रवादी राजनेता हैं, जो उत्तर प्रदेश के 22वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में मार्च, 2017 से कार्यालय में हैं। वे सन 1998 से लगातार पांच बार गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश से सांसद रहे हैं। उन्होंने 1990 के दशक में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। उन्होंने उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    बेंजामिन फ्रेंकलिन ने बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है, यह दर्शाने के लिए 05 जून, 1752 को पहली बार पतंग उड़ाई थी। अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर 05 जून, 1968 को जानलेवा हमला हुआ था। ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने 05 जून, 1984 को प्रवेश किया था।

    अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर किया तीसरी बार हमला

    इंग्लैंड और नीदरलैंड 05 जून, 1507 को व्यापार समझौते पर सहमत हुए। मुस्तफा 05 जून, 1664 को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना। अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर 05 जून, 1912 को तीसरी बार हमला किया। डेनमार्क में 05 जून, 1953 को नया संविधान अंगीकार किया।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म 05 जून, 1879 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट का जन्म 05 जून, 1952 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म 05 जून, 1961 को हुआ था। उत्तर प्रदेश राज्य के 22वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून, 1972 को हुआ था। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का जन्म 05 जून, 1988 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का निधन 05 जून, 1910 को हुआ था। प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन 05 जून, 1942 को हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर का निधन 05 जून, 1973 को हुआ था। हिंदी साहित्य और संस्कृत के लेखक और विद्वान आचार्य कुबेर नाथ राय का निधन 05 जून, 1996 को हुआ था। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्रो राजीव मोटवानी का निधन 05 जून, 2009 को हुआ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    हिंदी में अच्छी पकड़ होने पर चुनें ये करियर विकल्प, बनाएं अच्छा भविष्य करियर
    Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, 2 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन नौकरियां
    इन छह UPSC अधिकारियों ने कई प्रयासों और संघर्षों के बावजूद पास की परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC Exam Calendar 2020: जारी हुआ कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023