Page Loader
आज का इतिहास: 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 03, 2019
07:40 am

क्या है खबर?

चाहे आप UPSC की तैयारी करें या किसी अन्य सरकारी नौकरी की, आपके लिए इतिहास को जानना उतना ही जरूरी होता है, जितना कि बाकी विषयों को जानना होता है। इसलिए हम आपको इतिहास की जानकारी देते हैं। इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ हम आपको कुछ प्रसिद्ध और महान लोगों के जन्मदिवस और पुण्यतिथि के बारे में भी बताते हैं। आज हम 03 अगस्त के इतिहास की बात करेंगे। तो आइए जानें क्या है 03 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 03 अगस्त, 1492 को रवाना हुआ था। चन्दा साहिब ने 03 अगस्त, 1749 को कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 03 अगस्त, 1923 को अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। एडोल्फ हिटलर ने 03 अगस्त, 1934 को खुद को नेता घोषित किया।

जानकारी

अमेरिका ने किया परमाणु परीक्षण

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने 03 अगस्त, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी। फ्रांस ने 03 अगस्त, 1968 को मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था। अमेरिका ने 03 अगस्त, 1979 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म 03 अगस्त, 1886 को हुआ था। भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म 03 अगस्त, 1916 को हुआ था। अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म 03 अगस्त, 1928 को हुआ था। भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 03 अगस्त, 1936 को हुआ था। बांग्ला सहित्य के एक प्रमुख कवि उत्पलकुमार बसु का जन्म 03 अगस्त, 1939 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अंग्रेजी आविष्कारक और एक प्रमुख उद्यमी रिचर्ड आर्कराइट का निधन 03 अगस्त, 1792 को हुआ था। मौलवी खुदाबक़्श खान का निधन 03 अगस्त, 1908 को हुआ था। मैसूर साम्राज्य के 24वें महाराजा कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ का निधन 03 अगस्त, 1940 को हुआ था। महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 03 अगस्त, 1957 को हुआ था। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 03 अगस्त, 1993 को हुआ था।