NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 02 मई को मारा गया था ओसामा बिन लादेन, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 02 मई को मारा गया था ओसामा बिन लादेन, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 02 मई को मारा गया था ओसामा बिन लादेन, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    May 02, 2019
    11:52 am

    क्या है खबर?

    इतिहास ऐसा विषय है, जिसके बारें में पढ़ना सबको अच्छा लगता है।

    02 मई के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में लोगों को पढ़ना चाहिए।

    आज के ही दिन यानी 02 मई को ओसामा बिन लादेन को मारकर इतिहास में एक बड़ी घटना दर्ज की गई।

    ओसामा बिन लादेन को मारकर कई हद तक आतंक का खात्मा किया गया था।

    आज के लेख से ओसामा बिन लादेन के बारे में जानने के साथ-साथ अन्य घटनाएं जानें।

    ओसामा बिन लादेन

    आज के दिन मारा गया था ओसामा बिन लादेन

    अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में घुसकर ओसामा बिन लादेन को आज ही के दिन यानी 02 मई, 2011 को मार गिराया था।

    ओसामा बिन लादेन, अल कायदा आतंकी संगठन का प्रमुख था।

    लादेन, अमेरिका के न्यूयार्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर, 2001 को हुए हमले के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में आतंकी गतिविधियों का संचालित करता था।

    सील टीम ने सिर्फ नौ मिनट में लादेन को मार गिराया था।

    परिवार

    लादेन के थे 50 से ज्यादा भाई-बहन

    ओसामा बिन लादेन का जन्म सऊदी अरब के एक धनी परिवार में 10 मार्च, 1957 को हुआ था।

    वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर, 2001 को हुए हमले के बाद दुनिया भर में लादेन की चर्चा होने लगी थी।

    लादेन अपने पिता मोहम्मद बिन लादेन के 52 बच्चों में से 17वां बच्चा था।

    लादेन कहां छुपा बैठा है, उसका पता कई सालों में चला था। लेकिन उसका पता लगने के बाद अमेरिका ने उसे मार गिराया था।

    प्रमुख घटनाएं

    आज की कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं

    बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना 02 मई, 1885 को की थी।

    हिन्दू महिलाओं को 02 मई, 1926 को निर्वाचित कार्यालय लेने का अधिकार मिला था।

    दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने 02 मई, 1952 को लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी थी।

    टी विलियम्स ने अपने नाटक 'कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ' के लिए 02 मई, 1955 को पुलित्जर पुरस्कार जीता था।

    जानकारी

    महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई हुई

    अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना 02 मई, 1875 को बंद कर दिया था। जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर 02 मई, 1933 को बेन लगा दी। महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई 02 मई, 1949 को शुरू हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म 02 मई, 1921 को हुआ था।

    भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म 02 मई, 1929 को हुआ था।

    वेस्टइंडीज़ के महान क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन लारा का जन्म 02 मई, 1969 को हुआ था।

    अमेरिकी अभिनेता पहलवान ड्वेन डगलस जॉनसन (द रॉक) का जन्म 02 मई, 1972 को हुआ था।

    इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम का जन्म 02 मई, 1975 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन 02 मई, 1519 में हुआ।

    संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो के पहले निदेशक जे. एडगर हूवर का निधन 02 मई, 1972 में हुआ।

    प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पद्मजा नायडू का निधन 02 मई, 1975 में हुआ।

    एक प्रसिद्ध हिंदी भाषा के लेखक, पत्रकार और भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन 02 मई, 1985 में हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 25 अप्रैल को भारत में पहली बार टेलीविजन पर हुआ था रंगीन प्रसारण करियर
    कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के दौरान माता-पिता इन बातों का ध्यान रखकर दें अपने बच्चों का साथ करियर
    UP Board Result 2019: बार्ड ने जारी की तिथि, जानें कब आएगा रिजल्ट उत्तर प्रदेश
    CBSE 12th Board Exam 2019: गणित के इस प्रश्न के मिलेंगे पूरे नंबर, जानें CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025