Page Loader
UPSC CSE प्री परीक्षा के लिए इन किताबों से करें तैयारी, मिलेगी सफलता

UPSC CSE प्री परीक्षा के लिए इन किताबों से करें तैयारी, मिलेगी सफलता

Dec 21, 2019
03:05 pm

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ये लेख पढ़ना बहुत जरुरी है। हर साल एक बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ये एक कठिन स्तर की परीक्षा है और इसकी तैयारी के लिए एक सही स्ट्रेटजी का होना बहुत जरुरी है। सही तैयारी के लिए सही किताबों और स्टडी मैटेरियल का होना जरुरी है। आज इस लेख में हम आपको कुछ अच्छी किताबें बताएंगे।

जानकारी

तीन चरणों की होती है चयन प्रक्रिया

बता दें कि इसके माध्यम से IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS पदों पर भर्ती होती है। इसकी चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्री परीक्षा, मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। प्री परीक्षा को पास करने वाले ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो पाते हैं।

हिस्ट्री और कल्चर

प्री परीक्षा के लिए हिस्ट्री और कल्चर की इन किताबों से तैयारी करें

प्री परीक्षा में हिस्ट्री और कल्चर से सवाल आते हैं। हिस्ट्री की तैयारी करने के लिए राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशन) की आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास जरुर पढ़ें। ये किताब प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास के लिए पूरे पाठ्यक्रम को कवर करता है। इसके साथ ही 11वीं की तमिलनाडु इतिहास पाठ्यपुस्तक के साथ-साथ 6वीं-12वीं तक की NCERT की किताबें पढ़ें। वहीं कल्चर के लिए नितिन सिंघानिया (मैकग्रा हिल पब्लिकेशन) की भारतीय कला और संस्कृति जरुर पढें।

राजनीति और अर्थव्यवस्था

राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए ये पढ़ें

राजनीति के लिए लक्ष्मीकांत की भारतीय राजनीति पढ़ें। उम्मीदवार इस किताब का नवीनतम संस्करण (एडिशन) पढ़ सकते हैं, जो व्यापक है और देश के राजनीतिक और संवैधानिक मामलों के आसपास के सभी विषयों को कवर करता है। साथ ही 9वीं-12वीं तक की NCERT की किताबें पढ़ें। अर्थव्यवस्था के लिए संजीव वर्मा (यूनिक प्रकाशन) की द भारतीय अर्थव्यवस्था और रमेश सिंह (मैकग्रा हिल पब्लिकेशन) की भारतीय अर्थव्यवस्था पढ़ें। यह देश के बजट और विकास रिपोर्टों का नवीनतम विश्लेषण प्रदान करती है।

जानकारी

वातावरण के लिए पढ़ें ये

पर्यावरण के लिए शंकर (शंकर IAS अकादमी प्रकाशन) की पर्यावरण जरुर पढ़ें। ये किताब जलवायु परिवर्तन के लिए पर्यावरण पारिस्थितिकी के बारे में बताती है। साथ ही उम्मीदवारों को समाचार पत्रों से पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर नवीनतम अपडेट पढ़ने की भी आवश्यकता होती है।

ज्योग्राफी और करेंट अफेयर्स

ज्योग्राफी और करेंट अफेयर्स के लिए ये पढ़ें

ज्योग्राफी के लिए उम्मीदवारों को 6वीं-12वीं तक की NCERT की किताबें पढ़नी चाहिए। इसके साथ ही समाचार पत्रों से वर्तमान मुद्दों के बारे में उम्मीदवारों को पढ़ना चाहिए। उम्मीदवारों को रक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, भूगोल, विज्ञान के साथ-साथ इतिहास पर वर्तमान मामलों के लिए समाचार पत्रों और पत्रिकाओं से पढ़ना चाहिए। अगर उम्मीदवारों इन सभी किताबों से तैयारी करते हैं तो परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।