Page Loader
IIT JEE Advanced 2021: कल जारी होगा रिजल्ट, यहां से देखें
नतीजे 10 बजे तक घोषित होने की उम्मीद है।

IIT JEE Advanced 2021: कल जारी होगा रिजल्ट, यहां से देखें

लेखन तौसीफ
Oct 14, 2021
08:20 pm

क्या है खबर?

IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) खड़गपुर द्वारा 3 अक्टूबर को आयोजित कराई गई JEE (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस 2021 परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये जाएंगे। बता दें कि परिणाम की घोषणा के लिए अभी कोई समय नहीं दिया गया है, लेकिन पिछले साल के रूझानों को देखते हुए नतीजे 10 बजे तक घोषित होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा की उत्तर कुंजी भी डाउनलोड की जा सकती है।

प्रक्रिया

कैसे चेक करें JEE एडवांस रिजल्ट?

सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद हाईलाइट किए गए रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि आपको भरकर सबमिट करना होगा। अब आपके स्क्रीन पर आपके रिजल्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। यदि आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें। जो उम्मीदवार JEE एडवांस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे JoSAA (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) काउंसलिंग के माध्यम से IIT प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

एडमिशन

16 अक्टूबर से एडमिशन के लिए काउंसलिंग होगी शुरू

बता दें कि पास होने वाले उम्मीदवार NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), IIIT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) और IIT के अलावा अन्य सरकार द्वारा पोषित (GFTIs) तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। 16 अक्टूबर से एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू होगी और JoSAA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग की शुरुआत में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल 16 से 25 अक्टूबर, 2021 तक होगी।

जानकारी

JEE एडवांस 2021 के लिए क्या है क्वालीफाइंग क्राइटेरिया?

JEE एडवांस को क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 10% अंक स्कोर करने होंगे। वहीं भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित, तीनों में कुल 35% अंक होने चाहिए। इसके आधार पर छात्रों को क्वालीफाई किया जाएगा। बाद में मेरिट लिस्ट जारी होगी।

JEE

किसके लिए होती है JEE परीक्षा?

JEE एडवांस एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो IIT में किए जाने वाले इंजीनियरिंग, विज्ञान या वास्तुकला में स्नातक, एकीकृत मास्टर और डुअल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 और पेपर 2, और दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 3 अलग-अलग खंड होते हैं- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। बता दें कि JEE एडवांस 2021 के लिए 2.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।