LOADING...
ये व्यक्ति अपने एक आइडिया से बना एक लाख करोड़ रुपये का मालिक, जानें कहानी

ये व्यक्ति अपने एक आइडिया से बना एक लाख करोड़ रुपये का मालिक, जानें कहानी

Oct 11, 2019
08:01 pm

क्या है खबर?

आज के समय में आइडिया की कीमत बहुत ज़्यादा है। एक बेहतरीन आइडिया आपको रातों-रात अरबपति भी बना सकता है। अगर आपको यक़ीन नहीं हो रहा है, तो आज हम आपको जिनके बारे में बताने जा रहे हैं, उनकी कहानी जानने के बाद आपको यक़ीन हो जाएगा। हम किसी और की बात नहीं बल्कि D-Mart के फ़ाउंडर राधाकिशन दमानी की कर रहे हैं, जो अपने एक आइडिया से एक लाख करोड़ के मालिक बन गए हैं। आइए जानें।

शुरुआत

रिटेल बिजनेस के बादशाह माने जाते हैं दमानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में फ़ोर्ब्स इंडिया ने अमीरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सातवें स्थान पर राधाकिशन दमानी का नाम है। D-Mart के फ़ाउंडर दमानी, रिटेल बिजनेस के बादशाह माने जाते हैं। दमानी ने अपने करियर की शुरुआत शेयर बाज़ार में निवेशक के तौर पर शुरू की थी, लेकिन एक आइडिया ने रातों-रात उनकी किस्मत बदल दी और उनकी संपत्ति 100% बढ़ गई।

संपत्ति

एक ही रात में 100% बढ़ गई संपत्ति

जानकारी के अनुसार, दमानी ने शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत 1980 के दशक में की थी, लेकिन उनकी कंपनी D-Mart का IPO 2017 में आया था। 20 मार्च, 2017 तक दमानी केवल एक रिटेल कंपनी के मालिक थे, लेकिन 21 मार्च की सुबह जैसे ही उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सेंज की घंटी बजाई, वैसे ही उनकी संपत्ति 100% तक बढ़ गई। अब आप सोच रहे होंगे की आख़िर एक रात में ही ऐसा चमत्कार कैसे हुआ होगा। आइए बताते हैं।

Advertisement

वजह

दमानी को मिला 102% का रिटर्न

दरअसल, 21 मार्च की सुबह जब दमानी की कंपनी का IPO शेयर बाज़ार में लिस्ट हुआ तो उनकी संपत्ति कई अमीर घरानों से ज़्यादा हो गई। D-Mart का शेयर 604.40 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जबकि इश्यू प्राइस 299 रुपये रखा गया था। यह 102% का रिटर्न है। पिछले 13 साल में लिस्टिंग के दिन किसी शेयर की कीमत में इतनी ज़्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। यह वाक़ई हैरान करने वाली बात है।

Advertisement

जानकारी

भारतीय अमीरों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं दमानी

फ़ोर्ब्स इंडिया की तरफ़ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, दमानी की कुल संपत्ति 1,430 करोड़ डॉलर (लगभग एक लाख करोड़ रुपये) हो गई है। दमानी इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं।

रिटेल बिजनेस

धीरे-धीरे चल निकला दमानी का बिजनेस

शुरुआती दिनों में दमानी ने बॉल-बेयरिंग का कारोबार शुरू किया, लेकिन नुकसान की वजह से कुछ समय बाद उसे बंद कर दिया। जब उनके पिता की मृत्य हो गई, तब उन्होंने अपने भाई के साथ स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग शुरू कर दी। बेहतर मौके तलाश कर दमानी छोटी कंपनियों में निवेश करने लगे। 1990 तक उन्होंने इसी तरह करोड़ों कमा लिए थे। इसके बाद उन्होंने रिटेल बिजनेस में उतरने का मन बनाया और धीरे-धीरे उनका बिजनेस चल पड़ा।

जानकारी

निवेशकों के बीच 'मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट' के नाम से चर्चित हैं दमानी

आज दमानी के कंपनी की वैल्यू 1.13 लाख करोड़ रुपये है। बता दें दमानी हमेशा सेफ़द कपड़े पहनते हैं, इस वजह से शेयर बाज़ार के दिग्गज निवेशकों के बीच उन्हें 'मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट' के नाम से जाना जाता है। दमानी ने 1999 में रिटेल बिजनेस में क़दम रखा। यह वह समय था जब कुमार मंगलम बिड़ला और फ़्यूचर ग्रुप के किशोर बियनी के क़दम इस क्षेत्र में पड़े भी नहीं थे। यानी ये भारत के पहले रिटेल व्यापारी हैं।

Advertisement