NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, 26/11 जैसा हमला करने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान
    अगली खबर
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, 26/11 जैसा हमला करने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, 26/11 जैसा हमला करने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 28, 2019
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान 26/11 की तरह एक और आतंकी हमला करने की साजिश कर रहा है।

    राजनाथ ने पाकिस्तान को ऐसी कोई भी हिमाकत करने की चेतावनी देते हुए कहा कि आज भारतीय नौसेना वापस हमला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

    इससे पहले कल उन्होंने तटीय इलाकों में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा बड़े हमले के खतरे की चेतावनी दी थी।

    बयान

    राजनाथ बोले, हमारी नौसेना किसी शांतिप्रिय देश के लिए खतरा नहीं

    राजनाथ ने शनिवार को स्वदेशी पनडुब्बी INS खंडेरी को नौसेना के सुपुर्द किया।

    इस मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हमारी नौसेना किसी भी शांतिप्रिय देश के लिए खतरा नहीं है। सच ये है कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर के छोटे देशों में आत्मविश्वास और भरोसे का निर्माण करना चाहती है। लेकिन कुछ शक्तियां हमारे तटीय इलाकों में मुंबई में हुए 26/11 हमले जैसा हमला करने की साजिश कर रही हैं। लेकिन उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे।"

    बयान

    आज ज्यादा बड़ी चोट पहुंचाने की क्षमता रखता है भारत- राजनाथ

    राजनाथ ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, "पाकिस्तान को समझना चाहिए कि INS खंडेरी जैसी नई शक्तियों, हमारी सरकार के संकल्प और नौसैनिक क्षमता में वृद्धि के कारण आज भारत ज्यादा बड़ी चोट पहुंचाने की क्षमता रखता है।"

    मुंबई 26/11 आतंकी हमला

    समुद्र के रास्ते आए थे 26/11 हमले को अंजाम देने वाली आतंकी

    बता दें कि 26 नवंबर 2008 को समुद्री रास्ते से दाखिल हुए लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कहर बरपाया था।

    आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय होटल और नरीमन पॉइंट जैसी प्रमुख जगहों पर हमला किया था।

    दो-तीन दिन चले इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे, जबकि 300 से अधिक घायल हुए थे।

    इन्हें भारत के इतिहास का सबसे भीषण आतंकी हमला माना जाता है।

    खिल्ली उड़ाई

    राजस्थान बोले, कॉर्टून बनाने वालों को साम्रगी प्रदान कर रहे हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

    राजस्थान ने पाकिस्तान की हंसी उड़ाने हुए कहा कि जहां भारत ने जम्मू-कश्मीर में प्रगतिशील कदम उठाए हैं और उसे वैश्विक समर्थन मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हर तरफ भाग रहे हैं और कॉर्टून बनाने वालों को साम्रगी प्रदान कर रहे हैं।"

    राजनाथ ने इस दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति का भी आभास दिलाया।

    उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे ने सुपरपॉवर के रूप में भारत का उदय दिखाया है।"

    गर्व

    "खुद पनडुब्बी बनाने की क्षमता रखने वाले देशों में शामिल होना गर्व की बात"

    राजनाथ ने इस मौके पर कहा कि भारत के लिए ये गर्व का विषय है कि वह खुद पनडुब्बी बनाने की क्षमता रखने वाले चुनिंदा देशों में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यस्था को अप्रत्यक्ष फायदा होगा और मेक इन इंडिया अभियान में सफलता मिलेगी।

    इस दौरान नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह भी वहां मौजूद थे और उन्होंने कहा कि नौसेना के बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा स्वदेशी जहाज बनाने पर खर्च होता है।

    INS खंडेरी

    क्या है INS खंडेरी?

    INS खंडेरी एक स्कॉर्पीन श्रेणी की स्वदेशी पनडुब्बी है।

    नौसेना के लिए जहाज बनाने वाली कंपनी माझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) ने 2009 में इसका निर्माण शुरू किया था।

    निर्माण पूरा होने के बाद 2017 और सितंबर 2019 के बीच समुद्र में इसके ट्रायल हुए।

    ये उन छह स्वदेशी पनडुब्बियों में से एक है जिसका निर्माण MDL कर रही है।

    इससे पहले INS कलवरी को 2017 में नौसेना के सुपुर्द किया गया था।

    तीसरी पनडुब्बी का ट्रायल चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    नरेंद्र मोदी
    लश्कर-ए-तैयबा

    ताज़ा खबरें

    ICC ने क्रिकेट के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस

    भारत की खबरें

    भारत के साथ तनाव कम करने को तैयार नहीं पाक, मुस्लिम देशों की मांग ठुकराई पाकिस्तान समाचार
    मलेशियाई प्रधानमंत्री का बयान, प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं की जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण की मांग नरेंद्र मोदी
    तिरंगा हाथ में लेकर पुल पर चढ़ा युवक, बोला- जब तक चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर.... उत्तर प्रदेश
    विदेश मंत्री जयशंकर ने जताई उम्मीद, कहा- एक दिन भारत के नियंत्रण में होगा PoK पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के शोएब अख्तर, ईस्टर हमले और 1996 विश्व कप की दिलाई याद पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    PoK में इमरान खान की रैली आज, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की नीति का करेंगे खुलासा भारत की खबरें
    इमरान खान का कबूलनामा, पाकिस्तान ने दी मुजाहिदीनों को ट्रेनिंग, अमेरिका ने दिया पैसा अफगानिस्तान
    रामदास अठावले की पाकिस्तान को धमकी, कहा- इमरान भलाई चाहते हैं तो भारत को सौंपे PoK भारत की खबरें

    नरेंद्र मोदी

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा खत्म, गृह मंत्रालय ने समीक्षा के बाद लिया फैसला CRPF
    विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार फेसबुक
    ट्रम्प की मौजूदगी में बोले मोदी, कश्मीर भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला, बाहरी दखल की जरूरत नहीं भारत की खबरें

    लश्कर-ए-तैयबा

    मुंबई 2003 बम धमाकों के दोषी हनीफ मोहम्मद की मौत पाकिस्तान समाचार
    पूर्व NSA ने बताया, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक क्यों नहीं की गई भारत की खबरें
    मुंबई हमले के गुनहगार आतंकी हाफिज सईद से जुड़ा बंगला गुरुग्राम में जब्त पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका धमाकों में बाल-बाल बचने वाला शख्स मुंबई हमलों में भी बचा था, जानें पूरी कहानी मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025