Page Loader
FD की ब्याज दरों में केनरा बैंक ने किया बदलाव, अन्य बैंकों की क्या हैं दरें?
FD की ब्याज दरों में केनरा बैंक ने किया बदलाव (तस्वीर: पिक्साबे)

FD की ब्याज दरों में केनरा बैंक ने किया बदलाव, अन्य बैंकों की क्या हैं दरें?

Dec 05, 2024
02:45 pm

क्या है खबर?

केनरा बैंक ने इस महीने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में संशोधन किया। नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू हैं, जिसमें आम जनता के लिए ब्याज 4-7.4 प्रतिशत तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.9 प्रतिशत तक है। वित्तीय विशेषज्ञों का सुझाव है कि अच्छे रिटर्न के लिए निवेशक केनरा बैंक की नई दरों की तुलना भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और HDFC जैसी बैंकों की FD दरों से करें।

करसा

केनरा बैंक के FD की नई ब्याज दरें क्या है?

केनरा बैंक के FD की नई ब्याज दरों के मुताबिक, 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर आम जनता को 4-7.4प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4-7.9 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। 1-2 साल की FD पर 6.85 प्रतिशत, 2-3 साल पर 7.3 प्रतिशत और 3-5 साल की FD पर अधिकतम 8.14 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ये दरें खासकर लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए फायदेमंद हैं और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

PNB और ICICI

PNB और ICICI की ब्याज दरें

PNB की FD पर ब्याज दरें 3.5-6.5 प्रतिशत तक हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.3 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। 300 दिनों की FD पर आम जनता को 7.05 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 प्रतिशत ब्याज मिलता है। ICICI बैंक की FD दरें 3-10 प्रतिशत तक हैं। 15 से 18 महीने की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। ये दोनों बैंक निवेश के लिए आकर्षक विकल्प प्रदान करते हैं।

SBI और HDFC

SBI और HDFC में मिलती हैं कितनी दरें? 

SBI 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर 2-3 साल की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत ब्याज प्रदान करता है। यह सुरक्षित निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। HDFC बैंक 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर 3-7 प्रतिशत ब्याज देता है। सबसे आकर्षक दर 2 साल 11 महीने से 35 महीने की अवधि के लिए 7.85 प्रतिशत है। दोनों बैंक छोटी और लंबी अवधि के लिए बेहतर ब्याज दरें देते हैं।